{"_id":"5a7093e34f1c1b8e268b7377","slug":"under-19-world-cup-semi-final-kamlesh-nagarkoti-brilliant-performance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोली की रफ्तार जैसी है इस क्रिकेटर की गेंदबाजी, पाक को पटखनी देकर जीता सबका दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली की रफ्तार जैसी है इस क्रिकेटर की गेंदबाजी, पाक को पटखनी देकर जीता सबका दिल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 04 Feb 2018 06:29 AM IST
विज्ञापन
kamlesh nagarkoti
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को पटखनी देने इस तेज तर्रार गेंदबाज ने आज सबका दिल जीत लिया।
Trending Videos
कमलेश नागरकोटि
- फोटो : Amar Ujala
पाक को हराने वाली भारतीय टीम में उत्तराखंड के लाल कमलेश नगरकोटी का जलवा बरकरार है। मूलत: बागेश्वर निवासी कमलेश अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरूआत से ही अपनी तेज गेंदबाजी और कमाल की फिल्डिंग के चलते चर्चाओं में हैं।
कमलेश नागरकोटि
- फोटो : Amar Ujala
वह टूर्नामेंट में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर अपनी तेजी दिखा चुके हैं। साथ ही उनकी फिल्डिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नगरकोटी के जज्बे और खेल की सराहना कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलेश नागरकोटि
- फोटो : Amar Ujala
मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की और पांच ओवर में एक मेडन समेत केवल सात रन खर्च किए। वहीं, मोहम्मद ताहा का शानदार कैच लपककर उन्हें पवेलियन भी भेजा। उनकी गेंदबाजी देखकर तो लोग यही कहते हैं कि उनकी गेंदबाजी गोली की रफ्तार से भी ज्यादा तेज है।
विज्ञापन
Shahrukh Khan
बता दें कि, कमलेश को आईपीएल ऑक्शन में अंडर 19 श्रेणी में शाहरुख खान की केकेआर ने उन्हें खरीदने में शुरू से दिलचस्पी दिखाई और 3.20 करोड़ में उन्हें खरीदकर ही माने।