फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें, दो मासूम बच्चियों को रौंदता गुजरा ट्रक

Fri, 05 Sep 2014 12:06 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Sep 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें, दो मासूम बच्चियों को रौंदता गुजरा ट्रक

two girl child crushed by truck.

बृहस्पतिवार को राजधानी देहरादून में सहस्त्रधारा रोड पर बेलगाम ट्रक ने दो बच्चियों की जिंदगी छीन ली। बाइक को टक्कर मारने के बाद यह ट्रक सड़क पर गिरी कक्षा दो में पढ़ने वाली चचेरी बहनों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में बाइक चला रहे एक बच्ची के पिता भी घायल हो गए।

तस्वीरें, दो मासूम बच्चियों को रौंदता गुजरा ट्रक

two girl child crushed by truck.

आर्डिनेंस फैक्ट्री से सेवानिवृत्त आयुध कॉलोनी निवासी विक्रम शाह गुप्ता का बड़ा बेटा रविंद्र गुप्ता घर में ही प्रोविजन स्टोर चलाता है, जबकि छोटा बेटा हरी शंकर ओएलएफ में कर्मचारी है। रविंद्र की छोटी बेटी निहारिका (8) और हरी शंकर की बेटी सारिका (8) सहस्त्रधारा रोड स्थित दून ब्लॉसम स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती थीं।

तस्वीरें, दो मासूम बच्चियों को रौंदता गुजरा ट्रक

two girl child crushed by truck.

बृहस्पतिवार दोपहर छुट्टी के बाद हरीशंकर बेटी सारिका और भतीजी निहारिका को बाइक पर पीछे बैठाकर स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे तभी पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने गुप्ता की बाइक को टक्कर मार दी। हरीशंकर तो बाएं तरफ गिरे, लेकिन दोनों बच्चियां उछलकर ट्रक के सामने सड़क पर जा गिरीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें, दो मासूम बच्चियों को रौंदता गुजरा ट्रक

two girl child crushed by truck.

बच्चियों को रौंदते हुए बेकाबू ट्रक तेज रफ्तार में वहां से भाग निकला। पुलिस ने लोगों की मदद से प्राइवेट वाहनों में दोनों बच्चियों और हरीशंकर को मैक्स अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्चियों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, हरीशंकर की हालत खतरे से बाहर बताई गई। बच्चियों की दर्दनाक मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

तस्वीरें, दो मासूम बच्चियों को रौंदता गुजरा ट्रक

two girl child crushed by truck.

उधर, लोग फरार हुए ट्रक चालक की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान देशराज नाम के शख्स ने बाइक से पीछा कर ट्रक को सहस्त्रधारा क्रासिंग के पास पुलिस की मदद से रुकवा लिया। पुलिस ट्रक चालक कुरबान निवासी शामली को लेकर रायपुर थाने आ गई। पीछे-पीछे थाने पहुंची भीड़ ने वहां जमकर हंगामा किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed