{"_id":"57c3ba124f1c1baf1cd508d9","slug":"tunnel-in-char-dham-yatra-route-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब चारधाम यात्री नहीं होंगे परेशान, पहाड़ के अंदर से गुजरेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चारधाम यात्री नहीं होंगे परेशान, पहाड़ के अंदर से गुजरेगी सड़क
Tue, 30 Aug 2016 08:42 AM IST
विनय बहुगुणा/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 30 Aug 2016 08:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
बदरीनाथ धाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तीर्थयात्रियों की सुविधा और रुद्रप्रयाग बाजार में जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए रुद्रप्रयाग में 900 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया जाएगा। यह सुरंग ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे को भी जोड़ने का काम करेगी। सुरंग निर्माण के लिए इन दिनों बोर होल सर्वेक्षण अंतिम चरण में है।
2 of 7
- फोटो : Demo Pic
जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में जगतोली (लोनिवि कार्यालय से कुछ आगे) में बने जवाड़ी बाईपास पुल के पास से सुरंग का निर्माण होगा, जो दूसरे छोर पर रुद्रप्रयाग-चोपता-पोखरी मोटर मार्ग पर बेलणी आबादी क्षेत्र से कुछ दूर निकलेगी। यहां अलकनंदा नदी पर पुल निर्माण का कर सुरंग को बदरीनाथ हाईवे से जोड़ा जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना से जहां रुद्रप्रयाग बाजार में जहां आए लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी, वहीं बेलणी बस्ती क्षेत्र को भी खतरा नहीं रहेगा।
3 of 7
- फोटो : Demo Pic
सुरंग निर्माण के लिए दक्षिण कोरिया की योग्मा इंजीनियरिंग और भारत की फीडबैक इंट्रा कंपनी चार बोर होल सर्वेक्षण कर रही हैं।अभी तक 50 मीटर, 70 मीटर और 140 मीटर के तीन बोर होल सर्वे हो चुके हैं। अंतिम सर्वे 265 मीटर बोर होल का चल रहा है, जिसमें 20 मीटर शेष रह गया है। सर्वे पूरा होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
tunnel
सुरंग निर्माण में बोर होल परीक्षण से जमीन के अंदर की चट्टान, मिट्टी की कठोरता और भूजल के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है। मशीनों की मदद से 72 एमएम मोटे पाइप से यह सर्वेक्षण किया जाता है। इस परीक्षण से चट्टान की उम्र का पता भी लग जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : amar ujala
बीआरओ ने रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे को आबादी क्षेत्र से बाहर जोड़ने के लिए वर्ष 2008-09 में 900 मीटर सुरंग का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।