{"_id":"6252c5ad5943866f7f48fbf6","slug":"tree-save-campaign-11-thousand-trees-to-be-removed-for-delhi-dehradun-express","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेड़ों को बचाने सड़कों पर उतरे युवा: 'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे' की भेंट चढ़ेंगे 11 हजार पेड़, पर्यावरण प्रेमियों का राजधानी में विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ों को बचाने सड़कों पर उतरे युवा: 'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे' की भेंट चढ़ेंगे 11 हजार पेड़, पर्यावरण प्रेमियों का राजधानी में विरोध प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 11 Apr 2022 08:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पेड़ बचाओ अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण में 11 हजार पेड़ों की बलि चढ़ेगी। संयुक्त नागरिक संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह बात कही। चारधाम परियोजना के लिए लगातार कट रहे जंगलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाईपावर कमेटी गठित की गई थी, जिसके अध्यक्ष रवि चोपड़ा ने इसी साल फरवरी में इस्तीफा दे दिया था।
उन्होंने ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के निर्माण में लगातार पर्यावरण को पहुंचाए जा रहे नुकसान के विरोध में ऐसा किया था। रविवार को संयुक्त नागरिक संगठन के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खासतौर पर युवाओं नेआशारोड़ी मेंप्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग दिल्ली का सफर करने के लिए हाल ही में निर्मित हरिद्वार एक्सप्रेसवे का निर्माण करते हैं। ऐसे में यात्रा का समय घटाने के नाम पर 11 हजार पेड़ों के कत्ल की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
2 of 5
पेड़ बचाओ अभियान
- फोटो : अमर उजाला
रवि चोपड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय सड़क परिवहन को लेकर कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी को सही जानकारी नहीं दी जा रही है। चोपड़ा ने जरूरत से ज्यादा चौड़ी सड़कों का निर्माण किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पहाड़ का कटान किया जा रहा है, उससे आने वाले समय में भीषण तबाही हो सकती है।
3 of 5
पेड़ों को बचाने के लिए सामाजिक संगठन हुए एकजुट
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पेड़ों के ट्रांसप्लांट को अव्यवहारिक बताया। सड़क कटान के लिए जब जंगल काटा जाता है तो वहां घास, झाड़ियां, झरने, पानी के स्रोत, जीव जंतु, पेड़ पौधे सब समाप्त हो जाते हैं और पूरा इको सिस्टम तबाह हो जाता है। एलिवेटेड सड़क इसका एक विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पेड़ बचाओ अभियान
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को देहरादून की कई संस्थाओं ने आशा रोड़ी चेक पोस्ट पर पहुंचकर बन रहे चार लेन मोटर मार्ग जिसमें लगभग 4200 पेड़ों को काटा जा रहा है यहां पहुंच कर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर दिखा कर अपना विरोध सरकार के खिलाफ जाहिर किया।
प्राउड पहाड़ी संस्था के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रकाश नेगी ने कहा कि हम विकास के साथ है, लेकिन अंधे विकास के खिलाफ हैं। हम सभी को अपने पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा और सरकार को भी इस विषय पर सोचना होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।