उत्तराखंड के औली में हुई गुप्ता बंधुओं अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत और अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की 200 करोड़ रुपए के बजट में हुई शादी की चर्चा पूरी दुनिया में रही। यह शादी खास क्यों थी इसकी कई वजह रहीं। चलिए जानते हैं शादी में क्या खास था।
औली में शाही शादी: 200 करोड़ की शादी की 5 खास बातें, जिसकी पूरी दुनिया में हुई चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सौ हेलीकॉप्टर बुक
शादी समारोह में देश-विदेश के कई मेहमान पहुंचे। इसके लिए करीब दो सौ हेलीकॉप्टर बुक किए गए थे। हेलीकॉप्टरों ने दिल्ली और देहरादून से उड़ान भरी और जोशीमठ में मेहमानों को उतारा। दिल्ली से गए सभी मेहमानों ने शादी के साथ हिमालय दर्शन भी किए।
100 पंडितों के दल ने कराई शादी
दूसरी वजह ये भी थी कि दोनों बेटों की शादियां 100 पंडितों के दल ने कराई। इसमें अवधेशानंद महाराज मुख्य पुजारी रहे। इसके अलावा कथा वाचक रमेश भाई ओझा भी शामिल हुए। इसके साथ ही पूरे दल ने त्रिजुगीनारायण मंदिर में भी दोनों दंपति को शिव पार्वती का आशीर्वाद दिलाया।
पांच करोड़ के फूलों की सजावट
मंडप से लेकर पंडाल तक सभी जगह की डेकोरेशन भी काफी चर्चा में रही। बताया जा रह है कि शादी में पांच करोड़ के विदेशी फूलों की सजावट हुई। सभी फूल रोजाना बदले गए। इसके साथ ही औली की ढलानों पर 25 हजार फ्लावरिंग प्लांट लगाए गए। वहीं औली की मखमली ढलानों पर की गई विभिन्न कलाकृतियों ने भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।
शादी के तुरंत बाद कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन
खास बात ये भी रही कि 20 को सूर्यकांत और कृतिका की शादी हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत जोशीमठ में ही अपना मैरिज रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं 22 जून को अतुल गुप्ता और शिवांगी की शादी हुई और उन्होंने भी सात फेरे लेते ही सबसे पहले मैरिज रजिस्ट्रेशन कराया।