{"_id":"630ce423b880ae5d174f2f6b","slug":"tractor-trolley-accident-in-kiccha-heavy-crowd-during-6-people-funeral-together-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक साथ जली छह चिताएं: अंतिम यात्रा में उमड़ा हुजूम, रोते-बिलखते परिजनों को देख हर आंख हुई नम, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ जली छह चिताएं: अंतिम यात्रा में उमड़ा हुजूम, रोते-बिलखते परिजनों को देख हर आंख हुई नम, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, शक्तिफार्म(ऊधमिसंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एक ही गांव के छह लोगों का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिरसा चौकी के पास रविवार सुबह हुए हादसे में मारे गए छह श्रद्धालुओं के शवों का सोमवार को गमगीन माहौल में गांव के ही श्मशान घाट में सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह से ही हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम बसगर गांव में उमड़ पड़ा। मृतक के परिजनों की हृदय विदारक चीत्कार के बीच निकली अंतिम यात्रा में शामिल हर शख्स की आंखें छलक उठीं।
कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार छह श्रद्धालुओं की मौत के बाद से बसगर गांव में मातम छाया हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर रात ही शवों को गांव में लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। सभी शवों को गांव स्थित गुरुद्वारे में रखवाया गया था।
गांव में मौजूद हजारों लोग पूरी रात जागकर एक-दूसरे का दुख बांटते रहे और सभी के आंसू छलकते रहे। बसगर ग्रामीणों के लिए रविवार की रात सबसे भारी गुजरी। सोमवार सुबह से ही अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से लोगों का हुजूम आना शुरू हो गया और हजारों की संगत गांव में इकट्ठी हो गई।
2 of 5
एक ही गांव के छह लोगों का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
हर समुदाय के लोग इस दुख की घड़ी में शामिल होना चाहते थे। सुबह 10:15 बजे गुरुद्वारे से आधा किमी दूर स्थित श्मशान घाट के लिए तीन वाहनों में ताबूतों को रखकर अंतिम यात्रा शुरू हुई। यात्रा वाले मार्ग पर भीड़ का आलम यह था कि यह दूरी तय करने में करीब 45 मिनट का समय लग गया। सुबह 11 बजे बजे श्मशान घाट में एक साथ लगाई गईं चिताओं को अग्नि दी गई।
3 of 5
एक ही गांव के छह लोगों का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
हर कोई इस हृदय विदारक मंजर को देख द्रवित हो उठा। कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में भी कैद किया। अंतिम यात्रा में पहुंचे नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के जनरल सेक्रेटरी अमरजीत सिंह, मैनेजर रंजीत सिंह, हरभजन सिंह, गुरदयाल सिंह, जोगिंदर सिंह संधू, गुरवंत सिंह आदि ने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हादसे में मृतक व घायल परिवारों की हर संभव मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक ही गांव के छह लोगों का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सोमवार को बसगर गांव का दौरा कर मृतकों के परिजनों और घायलों से मुलाकात कर हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री सौरभ ने सबसे पहले मृतक बालक आकाश सिंह के घर पहुंचकर उसके पिता गुरमेज सिंह और बदहवास मां ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
5 of 5
एक ही गांव के छह लोगों का अंतिम संस्कार में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मृतका जसविंदर कौर के घर पहुंचकर घायल बेटी कोमल का हाल जाना। उन्होंने हादसे में मृत पिता-पुत्री भजन सिंह और सुमन कौर, मृतका गुरनाम कौर और मृतक बालक आर्यन के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।