फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड की नदियां हुई विकराल, कई फंसे एक की मौत, तस्वीरें...

Mon, 01 Aug 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 Aug 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
tourist stuck in river flow in dehradun
tourist stuck in river flow in dehradun - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में हो रही बारिश से यहां की नदियों ने विकराल रूप धारण कर लिया है। रविवार के दिन नदियों का जलस्तर बढ़ने जहां एक छात्र तेज बहाव में ‌बह गया, वहीं कई लोग तेज बहाव में फंस गए। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने के चलते देहरादून के पर्यटक स्‍थल गुच्चूपानी में पांच पर्यटक फंस गए मौके पर पहुंचे बचाव दल ने उन्हें सकुशल निकाल लिया।

tourist stuck in river flow in dehradun
tourist stuck in river flow in dehradun

प्रेमनगर के पास टौंस नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने से एक महिला समेत तीन लोग फंस गए। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस रेस्क्यू के लिए पहुंचती इससे पहले 20 वर्षीय बीटेक का छात्र पानी के तेज बहाव में बह गया। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाकर महिला और उसके पति को बचा लिया, जबकि नदी में बहे बीटेक छात्र की मौत हो गई।

tourist stuck in river flow in dehradun
tourist stuck in river flow in dehradun

प्रेमनगर थानाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि लॉ कालेज के पीछे टौंस नदी में अचानक से जल स्तर बढ़ने से कुछ लोग नदी के बीच में फंस गए हैं। जबकि, एक युवक नदी में बह गया। सूचना पर पहुंचे रेस्क्यू दल ने तत्काल नदी में युवक की खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
tourist stuck in river flow in dehradun
tourist stuck in river flow in dehradun

युवक झाझरा आडवाणी पुल के पास बहता हुआ मिला। टीम के लोगों ने तत्काल उसे पानी से बाहर निकालकर 108 की मदद से प्रेमनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिष्ट ने बताया कि मृतक युवक की पहचान उत्सव गौढ़ (20) पुत्र नीरज गौढ़ निवासी एमडीडीए कॉलोनी कांवली रोड के रूप में हुई है। उत्सव यूआईटी कॉलेज का बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था।

विज्ञापन
tourist stuck in river flow in dehradun
tourist stuck in river flow in dehradun

रायवाला में सौंग नदी में नहा रहे दो कांवड़िए नदी का जलस्तर बढ़ने से बीच टापू में फंस गए। दोस्तों को नदी में फंसे देख साथी दोस्तों में चीखपुकार मच गई। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंची थाना रायवाला पुलिस ने करीब आधे घंटे का रेस्क्यू कर शिवभक्तों को सकुशल बचा लिया। शिवभक्तों को बचाने पर उन्होंने रेस्क्यू दल का आभार प्रकट किया। सोनीपत हरियाणा के पुष्पेंद्र (33) पुत्र जयप्रकाश, विकास (25) पुत्र राजेंद्र अपने दोस्तों के साथ सौंग नदी में नहा रहे थे। इस बीच अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और ये दो बीच टापू में फंस गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed