पहाड़ों की रानी मसूरी की सैर के लिए वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बस के टिकट के लिए पर्यटकों में मारामारी मची हुई है। बसों में सीट नहीं मिलने की वजह यात्रियों को टैक्सी करनी पड़ रही हैं, जो उनकी जेब पर भारी पड़ रही हैं।
2 of 5
मसूरी जाने के लिए टिकट का इंतजार करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
हर वर्ष की तरह इस बार भी पर्यटन सीजन में मसूरी के लिए पर्याप्त बसें नहीं हैं। कर्मचारियों की बसें बढ़ाने की मांग के बावजूद परिवहन विभाग की ओर से न तो बसों की संख्या बढ़ाई गई और न ही फेरे बढ़ाए गए हैं।
3 of 5
मसूरी जाने के लिए टिकट का इंतजार करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
मौजूदा समय में देहरादून से मसूरी रोजाना 22 बसें चल रही हैं। इसमें सीट के लिए सवारियों में मारामारी की नौबत के बावजूद परिवहन विभाग कोई एक्शन नहीं ले रहा है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
4 of 5
मसूरी जाने के लिए टिकट का इंतजार करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
22 बसें रोजाना 90 फेरे (आना-जाना) लगा रही हैं। जबकि, इस वर्ष बीते वर्षों की तुलना में अधिक संख्या में पर्यटक मसूरी जा रहे हैं। टिकट काउंटर पर भीड़ के चलते लोग सुबह से ही लाइन में लग हैं, लेकिन उनका नंबर तक नहीं आ पा रहा है।
5 of 5
मसूरी जाने के लिए टिकट का इंतजार करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
पिछले महीने बस अड्डे के कर्मचारियों ने 10 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन चारधाम यात्रा के चलते उस पर भी कार्रवाई नहीं हुई। सहूलियत न मिलने से पर्यटकों में भी काफी गुस्सा है।