गुप्ता बंधुओं के बहु-बेटों ने शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर हवन किया। इस मौके पर ग्रामीणों को सामूहिक भोज दिया गया।
2 of 6
त्रियुगीनारायण मंदिर में पूजा करते नव दंपति
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को अजय गुप्ता और अतुल गुप्ता के पुत्र-पुत्रवधु सूर्यकांत-कृतिका और शशांक-शिवांगी एवं अन्य परिजन त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचे, जहां त्रियुगीनारायण वैदिक विवाह प्लानर रंजना रावत और नवीन सेमवाल समेत स्थानीय निवासियों ने मांगल गीतों और जलकलश के साथ उनका स्वागत किया।
3 of 6
त्रियुगीनारायण मंदिर में पूजा करते नव दंपति
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थ पुरोहित भक्तदर्शन सेमवाल, शिव प्रसाद सेमवाल, कैलाश चंद्र गैरोला, एसएन पंचपुरी ने गुप्ता बंधुओं व उनके बेटे व बहुओं के हाथों पूजा-अर्चना के साथ हवन कराया। नव दंपतियों को इस स्थान पर विवाह पूजन का महत्व बताया गया।
4 of 6
त्रियुगीनारायण मंदिर में पूजा करते नव दंपति
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने भगवान त्रियुगीनारायण के दर्शन किए। पुजारी रामेश्वर प्रसाद जमलोकी, संजय जमलोकी, शंभू प्रसाद जमलोकी, नागेंद्र प्रसाद जमलोकी ने नवदंपतियों के हाथों पूजा का संकल्प कराया।
5 of 6
त्रियुगीनारायण मंदिर में पूजा करते नव दंपति
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गुप्ता बंधुओं द्वारा त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों को भोज भी दिया गया, जिसमें तीन सौ से अधिक लोग शामिल हुए। नव दंपतियों को 100 तीर्थ पुरोहितों द्वारा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया गया।