भारत को एथलेटिक्स में ओलंपिक में स्वर्ण पदक मिलने पर लोग खुशी से झूम उठे। सोशल मीडिया पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं, वंदना कटारिया के हॉकी में बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर भी लोगों में जबरदस्त उत्साह है। नीरज चोपड़ा द्वारा स्वर्ण पदक जीतने के बाद पूरे देश के साथ ही राज्यभर में जश्न का माहौल है। राजधानी देहरादून से लेकर हरिद्वार और हल्द्वानी हर जगह इस पदक का जश्न मनाया जा रहा है। देहरादून में तो लोग गाजे-बाजे के साथ घंटा घर पर पहुंचे और खूब जश्न मनाया। उधर, रोड़ समाज के लोगों ने सर्व समाज के साथ मिलकर पदक जीतने की खुशी में मिठाई बांटी। भाला फेंक में भारत के नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक हासिल करने पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने लोगों को बधाई दी। देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।
टोक्यो ओलंपिक: भारत को एथलेटिक्स में मिला गोल्ड तो उत्तराखंड में झूम उठे लोग, तस्वीरें
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन