फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधी रात को बाइक पर हवा से बाते कर रहे थे युवक, हुआ हादसा, तीन दोस्तों की मौत, तीन घायल

Fri, 15 Nov 2019 08:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Nov 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
three youth died and three injured during bike racing in ram nagar
- फोटो : अमर उजाला

स्टेट हाईवे पर बृहस्पतिवार रात हुए हादसे में दो बाइकों पर सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकों के चालक रेस लगा रहे थे। वाहन पर काबू नहीं होने से एक बाइक पेड़, जबकि दूसरी पैराफिट से जा टकराई। हादसे के घायलों का हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। बाइकों पर सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृत युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

three youth died and three injured during bike racing in ram nagar
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार आधी रात करीब 12 बजे अपाचे की दो बाइकों पर सवार 16 वर्षीय मोहित पुत्र अम्बादत्त भट्ट निवासी बैलपड़ाव, 27 वर्षीय नमन पुत्र राजेंद्र सुयाल निवासी आईआरबी बैलपड़ाव, 22 वर्षीय यश मेहता पुत्र महेंद्र प्रताप निवासी बैलपड़ाव, 18 वर्षीय मंयक पुत्र जितेंद्र सिंह राना आईआरबी बैलपड़ाव, 24 वर्षीय मनोज पुत्र देव सिंह निवासी बैलपड़ाव, 35 वर्षीय गौरव कांडपाल पुत्र कैलाश चंद्र निवासी गैबुआ बैलपड़ाव से रामनगर की ओर आ रहे थे।

three youth died and three injured during bike racing in ram nagar
- फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकों में रेस चल रही थी। करीब सवा 12 बजे छोई में मंदिर के पास मोड़ पर एक बाइक असंतुलित होकर पेड़ से तो दूसरी पैरापिट से जा टकराई। हादसे में नमन और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि यश ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल मनोज, गौरव और मयंक को रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर सभी को हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
three youth died and three injured during bike racing in ram nagar
- फोटो : अमर उजाला

 कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि दोनों बाइकों में सवार युवक आपस में रेस लगा रहे थे। पोस्टमार्टम हाउस में तीनों युवाओं के पिताओं की आंखें नम थीं। पिता अंबादत्त भट्ट ने बताया कि मोहित रात नौ बजे दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर गया था। तब उसने एक घंटे में आने का वादा किया था। रात करीब 12 बजे नींद खुली तो बेटा घर नहीं पहुंचा था। करीब आधा घंटे बाद घर में पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्होंने हादसे की मनहूस खबर दी।

विज्ञापन
three youth died and three injured during bike racing in ram nagar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पिता अंबादत्त ने कहा कि वह रोजाना उसे रात को जाने से रोकते थे, लेकिन बृहस्पतिवार रात ही उसे नहीं रोका। इसका गम जिंदगीभर सालता रहेगा। इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के प्लाटून कमांडर देव सिंह का बेटा भी बाइक में सवार छह युवाओं में शामिल था। हादसे में घायल होने के बाद हल्द्वानी में उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद सभी के परिजन इलाज के लिए हल्द्वानी पहुंच गए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed