फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे, रास्ते में हुआ हादसा और पलक झपकते ही खत्म हो गई तीन जिंदगियां, तस्वीरें...

Sun, 12 Apr 2020 08:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतपुली(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतपुली(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Apr 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
Three people Died In Car fell into ditch In Pauri During Going to Meet Sick Relative, Photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में पोखड़ा ब्लॉक के संगलाकोटी-बडे़थ-जजेड़ी मोटर मार्ग पर शनिवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। इसमें एक पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है।

Three people Died In Car fell into ditch In Pauri During Going to Meet Sick Relative, Photos
- फोटो : अमर उजाला

पोखड़ा विकासखंड के संगलाकोटी-बडे़थ-जजेड़ी मोटर मार्ग पर शनिवार शाम करीब साढ़े आठ बजे चार लोग इको स्पोर्ट्स कार से बड़ेथ से बीमार रिश्तेदार का हाल जानने बडोलगांव जा रहे थे कि कार बड़ेथ से डेढ़ किमी आगे दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें एक पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

Three people Died In Car fell into ditch In Pauri During Going to Meet Sick Relative, Photos
- फोटो : अमर उजाला

स्थानीय ग्रामीणों ने घायल को खाई से निकालकर 108 की मदद से सतपुली चिकित्सालय पहुंचाया। इसके बाद सतपुली से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सभी मृतकों को खाई से बाहर निकाला। प्रभारी तहसीलदार सतपुली सुधा डोभाल ने बताया कि दुर्घटना में पूर्व प्रधान मनोज कुमार (40) पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम बड़ेथ, कैलाश चंद (43) पुत्र भगत राम और मेला राम (46) पुत्र राम स्वरूप दोनों ग्राम महरगांव तल्ला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three people Died In Car fell into ditch In Pauri During Going to Meet Sick Relative, Photos
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, संदीप कुमार (32) पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम बड़ेथ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को खाई से निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से सतपुली चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय, पौड़ी रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Three people Died In Car fell into ditch In Pauri During Going to Meet Sick Relative, Photos
- फोटो : अमर उजाला

क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए डीएम को मृतकों के पोस्टमार्टम मौके पर ही करवाने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी और पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने सरकार से पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed