फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर शरीर पर दिखें ऐसे सिम्पटम्स तो खतरे के साए में है आपकी जिंदगी

Wed, 14 Feb 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Feb 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
this dangerous symptoms can kill you
doctor

अगर शरीर पर ऐसे सिम्पटम्स दिखें तो आपको खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में...


 

this dangerous symptoms can kill you
cancer
लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने और उसके कारण एवं उपचार के संबंध में जानकारी देने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइन में कैंसर अवेयरनेस वॉक आयोजित की गई। शनिवार को पुलिस लाइन में अरिहंत अस्पताल के चेयरमैन डॉ.अभिषेक जैन और एमडी डॉ.विदुषी जियाला जैन ने वॉक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस लाइन और आसपास के इलाके में वॉक कर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। 

 
this dangerous symptoms can kill you
डॉक्टर - फोटो : amar ujala
डॉ.अभिषेक जैन ने कहा कि जागरुकता की कमी, झिझक या अन्य कारणों से लोग शुरुआती लक्षण दिखने के बावजूद चिकित्सक के पास नहीं पहुंचते। आमतौर पर कैंसर के शिकार अस्पताल तब पहुंचते हैं, जब बीमारी खतरनाक स्तर पर पहुंच जाती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शरीर में किसी भी तरह की गांठ दिखे तो घबराएं नहीं, डॉक्टर से जांच कराएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
this dangerous symptoms can kill you
कैंसर - फोटो : SELF

डॉ.विदुषी जियाला जैन ने बताया कि महिलाओं में सबसे ज्यादा मामले ब्रेस्ट कैंसर के सामने आते हैं। महिलाएं लक्षण दिखने के बाद भी आमतौर पर किसी से अपनी समस्या शेयर नहीं करतीं, इससे दिक्कत बढ़ती है। अरिहंत अस्पताल, वरदान संस्था और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वॉक में डीपीएमआई संस्थान के छात्र-छात्राओं के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। आज पुलिस लाइन में अरिहंत अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों की मुफ्त जांच कर परामर्श भी देंगे।


 
विज्ञापन
this dangerous symptoms can kill you
डेमो इमेज

वॉक में मनीष काला, राजेश चमोली, सुशांत बोहरा, प्रदीप डंग, अरविंद सिंह नेगी, प्रियंका रतूड़ी, शैलेश काला, मीरा राठौर, तान्या मैखुरी, रुचि मौर्या, स्मिता पलेठा, आरती रावत, डीपीएमआई के इंद्रजीत सिंह, अश्वनी सिंह, निहारिका थपलियाल, संगीता कुमारी, दिव्या गुसाईं, निधि खनल, अंजलि शामिल रहीं। पुलिस लाइन में आज मुफ्त कैंसर जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed