फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में इन बड़े कलाकारों के साथ डेब्यू करेगी यह सुंदरी, एंट्री के साथ मचाएगी धमाल

Tue, 20 Feb 2018 06:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Tue, 20 Feb 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
This actress will debut with Bollywood big stars
Irrfan Khan and waheeda rehman

बॉलीवुड की इन बड़ी हस्तियों के साथ यह सुंदरी डेब्यू करने जा रही है। पहले कई शार्ट फिल्मों में काम करने बाद इस अभिनेत्री को यह बड़ा मौका मिला है। जानिए कौन है यह..

This actress will debut with Bollywood big stars
kritika panday with waheeda rehman

शहर की बेटी कृतिका पांडे को अनूप सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बिच्छू का मंत्र’ से बॉलीवुड का टिकट मिल गया है। इस फिल्म में वह इरफान खान, वहिदा रहमान जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ नजर आएंगी।

This actress will debut with Bollywood big stars
इरफान खान

फिल्म के जुलाई तक रिलीज होने की संभावना है। फिल्म में वह मुस्लिम लड़की के किरदार में हैं। इसके अलावा कृतिका बतौर मुख्य सहायक निर्देशक लघु फिल्म का निर्देशन भी कर चुकी हैं। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट पुणे से अभिनय में परास्नातक कर चुकीं कृतिका पांडे पिछले साल हुए ऑडीशन के बाद इस फिल्म के लिए चुनी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
This actress will debut with Bollywood big stars
waheeda rehman

कृतिका ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल, स्विटरलैंड में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर हो चुका है। इस साल के जुलाई तक फिल्म भारत में रिलीज होगी। अनुभव की जहां तक बात है तो कृतिका ने कई शार्ट फिल्मों में भी काम किया है।

 

विज्ञापन
This actress will debut with Bollywood big stars
वहीदा रहमान

उनकी अदाकारी से सजी लघु फिल्म ‘एक अंतिम प्रश्न’ को 2015 में दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें वह पत्रकार का रोल निभा चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed