भारत के सबसे ऊंचे बांध की झील में साहस और रोमांच का मजा लेना है तो देर न कीजिए बस यहां चले आइए।
शुक्रवार को उत्तराखंड में टिहरी झील महोत्सव शुरू हो गया है। उत्तराखंड समेत 14 राज्यों की आकर्षक झांकियों और नृत्य के साथ रंगारंग शुभारम्भ। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह का हेलिकॉप्टर धुंध की वजह से नहीं पंहुच सका। वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय और विधायक धन सिंह नेगी ने किया टिहरी झील साहसिक महोत्सव 2018 का शुभारंभ किया।
टिहरी महोत्सव के प्रचार में जोर-शोर से जुटी सरकार इस काम में ब्लॉगर्स की मदद भी लेने जा रही है। शुक्रवार से शुरू होने जा रहे टिहरी महोत्सव के सिलसिले में चुनिंदा ब्लॉगर्स को सरकार ने आमंत्रित किया है।ये ब्लॉगर्स उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। ये टिहरी महोत्सव तो कवर करेंगे ही, साथ ही आस-पास के प्रसिद्ध पर्यटक और धार्मिक स्थलों में भी जाएंगे और फिर उसके बाद ब्लॉग लिखकर अपनी प्रतिक्रिया देंगे।
टिहरी झील महोत्सव के दौरान वाटर स्पोर्ट्स के अंतर्गत बोटिंग, जेट स्कीईंग, वाटर स्कीईंग, सर्फिंग, कैनोईंग, रिवर राफ्टिंग, जबकि ऐरो स्पोर्ट्स में पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून तथा पैराजंपिंग आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पहली बार ये इंतजाम किया जा रहा है कि टिहरी महोत्सव के लिए जुटने वाले पर्यटक झील क्षेत्र में ही रुक पाएं।
5 of 5
jet ski in tehri lake
- फोटो : AmarUjala
कम से कम 500 लोगों के रहने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके लिए पूरी टैंट कालोनी बसाने का सरकार का इरादा है। 25 से 27 मई तक चलने वाले महोत्सव से इस बार पर्यटन को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास होगा। उन्होंने बताया कि इस बार इट एंड साउंड शो, वाटर स्क्रीन पर लेजर शो आदि का भी आयोजन होगा।