फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Success Story: 106 साल की 'उड़नपरी'-परदादी ने दौड़ में ऐसे जीते कईं गोल्ड मेडल...बताया अपनी फिटनेस का राज

Tue, 27 Jun 2023 03:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Jun 2023 03:32 PM IST
विज्ञापन
Success Story 106 year old Woman Rambai wins many gold medals in race told secret of her fitness
106 वर्षीय रामबाई - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं कि हौसले बुलंद हों तो 'एज ही जस्ट ए नंबर'। इसका साक्षात उदाहरण हैं हरियाणा की 'उड़नपरी'-परदादी। उत्तराखंड में आयोजित हुई 18वीं युवरानी महेंद्रकुमारी राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देशभर के युवाओं के साथ बुजुर्ग खिलाड़ियों ने भी अपना दम दिखाया।



इस दौरान हरियाणा की 106 वर्षीय रामबाई ने 100 मीटर रेस में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने अपनी तीन पीढ़ी के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। रामबाई ने 100 मीटर, उनकी बेटी संतरा और पोती शर्मिला सांगवान ने पांच किलोमीटर की दौड़ में प्रतिभाग किया।

National Athletics Championships: 106 वर्षीय रामबाई के हौसले बुलंद...बेटी और पोती के साथ लगाई दौड़

Success Story 106 year old Woman Rambai wins many gold medals in race told secret of her fitness
106 वर्षीय रामबाई ने बेटी और पोती के साथ लगाई दौड़ - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव कादमा की रहने वाली रामबाई राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी तीन पीढ़ियों के साथ 100, 200 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद में 4 गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास बना चुकी हैं। देहरादून में भी रामबाई ने इन चारों प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। 

Success Story 106 year old Woman Rambai wins many gold medals in race told secret of her fitness
106 वर्षीय रामबाई - फोटो : अमर उजाला

रामबाई अपने गांव की सबसे बुजुर्ग महिला हैं और उन्हें लोग 'उड़नपरी'- परदादी कह कर बुलाते हैं। वो खुद को फिट रखने के लिए रोज सुबह 5-6 किलोमीटर की दौड़ लगाती हैं। रामबाई ने कहा, मैं चूरमा और दही  खाती हूं। दूध भी पीती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Success Story 106 year old Woman Rambai wins many gold medals in race told secret of her fitness
106 वर्षीय रामबाई - फोटो : अमर उजाला

उनकी पोती शर्मिला सांगवान ने बताया,  वे उन खिलाड़ियों के परिवार से आते हैं जिन्होंने पहले कईं पुरस्कार जीते हैं। कहा कि वह शुद्ध शाकाहारी हैं जो अपने आहार में दूध से बने उत्पादों को भरपूर मात्रा में शामिल करती हैं।

विज्ञापन
Success Story 106 year old Woman Rambai wins many gold medals in race told secret of her fitness
106 वर्षीय रामबाई - फोटो : अमर उजाला

दादी रोज 250 ग्राम घी और आधा किलो दही खाती हैं। वह दिन में दो बार 500 मिली लीटर शुद्ध दूध भी पीती हैं। उन्होंने 104 साल की उम्र में प्रतिस्पर्धी दौड़ शुरू की और गुजरात के वडोदरा में नेशनल ओपन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दोहरा स्वर्ण पदक जीता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed