फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News 18th Yuvrani Mahendra Kumari National Athletics Championship 106 year old Rambai Wins

National Athletics Championships: 106 वर्षीय रामबाई के हौसले बुलंद...बेटी और पोती के साथ लगाई दौड़

Tue, 27 Jun 2023 11:18 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Jun 2023 11:18 AM IST
सार

रामबाई ने 100 मीटर, उनकी बेटी संतरा और पोती शर्मिला सांगवान ने पांच किलोमीटर की दौड़ में प्रतिभाग किया। रामबाई ने बताया, इससे पहले भी वह इस तरह की प्रतियोगिता में प्रतिभा कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Dehradun News 18th Yuvrani Mahendra Kumari National Athletics Championship 106 year old Rambai Wins
106 वर्षीय रामबाई ने बेटी और पोती के साथ लगाई दौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहली बार उत्तराखंड में आयोजित हुई 18वीं युवरानी महेंद्रकुमारी राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देशभर के युवाओं के साथ बुजुर्ग खिलाड़ियों ने भी अपना दम दिखाया। हरियाणा की 106 वर्षीय रामबाई ने 100 मीटर रेस में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपनी तीन पीढ़ी के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


रामबाई ने 100 मीटर, उनकी बेटी संतरा और पोती शर्मिला सांगवान ने पांच किलोमीटर की दौड़ में प्रतिभाग किया। रामबाई ने बताया, इससे पहले भी वह इस तरह की प्रतियोगिता में प्रतिभा कर चुकी हैं। चैंपियनशिप में देशभर के 850 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन


UKPSC: मानचित्रकार-प्रारूपकार भर्ती के लिए 13 तक आवेदन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बढ़ाई तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय चैंपियनशिप का उद्घाटन पूर्व मंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह ने किया। पहले दिन 100 मीटर रेस से लेकर तीन, पांच किलोमीटर की दौड़ और जैबलिन थ्रो की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान चैंपियनशिप के संयोजक व कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समिति की अध्यक्ष जीत कौर सागवान, सचिव उमा कोठारी, अनुजदत्त शर्मा और प्रवीण कश्यप आदि मौजूद रहे।

यह रहे विजेता

100 मीटर दौड़ में 106 वर्षीय रामबाई, तीन किलोमीटर में 80 वर्षीय एस राम और 75 वर्षीय जय सिंह मलिक, जैबलिन थ्रो में 95 वर्षीय भाव सिंह चौहान, 100 मीटर दौड़ में 85 वर्षीय बाबू भाई सरदारा, 200 मीटर दौड़ में 75 वर्षीय ए इमेंपी शाक देवी और ए मानवी, तीन किलोमीटर दौड़ में 80 वर्षीय दर्शना और 70 वर्षीय राम रति पहले स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed