देश तीन दिन बाद अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। दुर्भाग्य की बात ये है कि जिनकी बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, आने वाली पीढ़ी उनसे अंजान है।
2 of 9
baahubali
- फोटो : twitter
इसकी बानगी सरकारी स्कूलों में देखने को मिलती है। जहां जूनियर कक्षा के छात्र छात्राएं बाहुबली, सुल्तान जैसे फिल्मी पात्रों और उनके कलाकारों को तो बखूबी जानते हैं, मगर अधिकांश को ये नहीं मालूम कि देश का पहला प्रधानमंत्री कौन था। इसमें सारा दोष छात्रों का नहीं है, बल्कि हमारा सिस्टम इस अंधकार के लिए ज्यादा जिम्मेदार है।
3 of 9
tibri junior high school
- फोटो : AmarUjala
स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्रता दिवस पर लगभग हर स्कूल में तिरंगा फहराकर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाते हैं। औपचारिक रूप से स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारी भी दी जाती है। लेकिन आम दिनों में छात्र देश के महापुरुषों के बारे में कितना जानते हैं, इसके लिए 'अमर उजाला' ने टिबड़ी जूनियर हाईस्कूल का मुआयना किया।
यहां छात्रों से जब सवाल किए तो जवाब चौंकाने वाले थे। सबसे पहले बच्चों से पूछा गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है। काफी विचार मंथन के बाद इस प्रश्न का जवाब सिर्फ एक बालिका ही दे पाई। देश के पहले प्रधानमंत्री का नाम पूछा गया तो दो छात्राओं ने बड़ी हिम्मत कर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का नाम बताया।
5 of 9
हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
एक छात्र ने लाल बहादुर शास्त्री को पहला प्रधानमंत्री बताया तो एक छात्र ने उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का नाम लिया। उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री का नाम भी छात्रों को नहीं पता था। सिर्फ एक छात्र ही मौजूदा सीएम का नाम बता पाया।