{"_id":"5c18a672bdec2256f321959f","slug":"students-climb-on-roof-with-petrol-during-protest-against-burnt-girl-negligence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छात्रा को आग लगाने को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़े छात्र, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को आग लगाने को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़े छात्र, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पौड़ी के कफोलस्यूं पट्टी स्थित एक गांव की युवती को जिंदा जलाए जाने के मामले में छात्र-छात्राओं ने सुबह से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्र छात्राओं का आरोप है कि पीड़िता को सरकार की ओर से ठोस मदद नहीं दी जा रही है।
2 of 5
protest
आंदोलित दो छात्र नेता पैट्रोल की बोतल लेकर एक भवन की छत पर भी चड़ गए। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों पर सरकार गौर नहीं करती है, तो किसी भी अनहोनी के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। इसके बाद से ही वहां हड़कंप मचा हुआ है।
3 of 5
protest
पीड़िता को एम्स में जनरल वार्ड में रखे जाने की रखे जाने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति दर्ज की। कहा कि नाजुक हालत में जीवन से जूझ रही युवती को मुख्यमंत्री अभी तक देखने नहीं गए। इस दौरान एसडीएम सदर अनिल चन्याल ने छात्रों को समझाने का विफल प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
protest
उन्होंने कहा कि पौड़ी मे उच्च शिक्षा मंत्री आए। लेकिन आंदोलन स्थल पर नहीं पहुंचे। विधायक पौड़ी क्षेत्र भ्रमण पर हैं, युवती से इन्हें कोई संवेदना नहीं है। जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनपद को चला कौन रही इसका पता ही नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
protest
सोमवार को भी बीजीआर परिसर पौड़ी के छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया था। छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई गौरव सागर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष नेगी, अभाविप की नगर छात्रा प्रमुख अरसी कुरैशी, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष प्रियंका रावत सहित आंदोलित छात्र-छात्राओं ने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाले आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।