फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर बनाने के लिए छुट्टी लेकर आया था सैनिक, लेकिन ऐसे काल बनकर आ गई मौत, दर्दनाक तस्वीरें... 

Wed, 16 Jan 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Jan 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Soldier killed During Ambulance accident in pithoragarh photos
हादसे में मृतक

उत्तराखंड के पिथौगराढ़ के बौतड़ी में हुई एंबुलेंस दुर्घटना में काल का ग्रास बने आगर गांव के सैनिक त्रिलोक सिंह बिष्ट (40) वर्तमान में धारचूला में एपीओ में तैनात हैं। नए साल में मकान बनाने के लिए वह छुट्टी लेकर घर आए थे।

Soldier killed During Ambulance accident in pithoragarh photos
हादसा

आगर ग्राम सभा के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को इसमें लिंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान कमल बहादुर थापा की अंगुली में चोट आ गई। शाम को छह बजे चंद्र सिंह उसे लेकर जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में पहुंचा। 

Soldier killed During Ambulance accident in pithoragarh photos
मृतक चंद्र सिंह

यहां से कमल को रेफर किए जाने के बाद उन्होंने त्रिलोक सिंह को भी अपने साथ हल्द्वानी चलने का अनुरोध किया। गांव का मामला होने के चलते त्रिलोक मना नहीं कर पाया और वह भी उनके साथ चल दिया। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि त्रिलोक सिंह का परिवार पांडेय गांव में रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Soldier killed During Ambulance accident in pithoragarh photos
एंबुलेंस
एक जनवरी को त्रिलोक धारचूला से अवकाश पर घर आया था। उसने सेरा वार्ड में जमीन खरीदी थी। इस पर वह मकान का कार्य करा रहा था। नए साल में उसके परिवार को उम्मीद थी कि उनका सपनों का घर बन जाएगा तो उसमें आराम से रहेंगे। 
 
विज्ञापन
Soldier killed During Ambulance accident in pithoragarh photos
Dead Body

लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर है। हादसे में त्रिलोक की मौत के बाद उनकी पत्नी बेसुध हो गई। हादसे में मारे गए चंद्र सिंह के परिवार की आर्थिक स्थित बेहद दयनीय है। चंद्र सिंह की तीन बेटियां और एक बेटा है। मजदूरी कर बड़ी मुश्किल से वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed