फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के गीतों पर जमकर झूमे युवा, देर रात तक मचाया धमाल, देखिए...

Wed, 16 Jan 2019 08:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Jan 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
punjabi singer Mankirt Aulakh live performance in haridwar
Mankirt Aulakh

उत्तराचंल पंजाबी महासभा  की ओर से मंगलवार रात ऋषिकुल मैदान पर आयोजित लोहड़ी मेले में पंजाबी लोक गायक मनकीरत औलख के गीतों पर पूरा शहर देर रात तक  झूमता रहा। देररात तक चले कार्यक्रम में एक के बाद एक पंजाबी गीतों के प्रस्तुति पर भीड़ जमकर थिरकी। विशेषकर पंजाबी गायक मनकीरत औलख का  जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोला। 


 

punjabi singer Mankirt Aulakh live performance in haridwar
Mankirt Aulakh

हुजूम में से वंस मोर-वंस मोर की आवाज लगातार गूंजती रही। भांगड़ा पर भी दर्शक खूब झूमे। पंडाल में लोहड़ी जलाई गई। इस कार्यक्रम का शहर में कई दिनों से व्यापक प्रचार प्रसार चल रहा था। फलस्वरूप आयोजन स्थल पर शाम से ही भ़ी उमड़ने लगी थी। शाम सात बजे तक पूरा पंड़ाल खचाखच भर चुका था। 

punjabi singer Mankirt Aulakh live performance in haridwar
Mankirt Aulakh

खचाखच भरे ऋषिकुल मैदान में जब पंजाबी गायक मनकीरत औलख पहुंचे तो पूरा पंडाल जोश से लबरेज हो गया। मंच पर पहुंचे मनकीरत औलख ने शहरवासियों का अभिवादन तो तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंज उठा। पंजाबी गायक ने जब अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देनी शुरु की तो हर कोई खुद को थिरकने से नहीं रोक पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
punjabi singer Mankirt Aulakh live performance in haridwar
Mankirt Aulakh

बेहद पसंदीदा गैंगलेंड और दांग गीतों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। इसके बाद पंजाबी गायक ने अपनी एलबम बदनाम, गल्ला मीठिया, चूढें वाली बाह, कदर, कमली, दारु पीनी बंद कर दी जैसे गीत सुनाकर हर किसी मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले का उद्घाटन कबीना मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित करके दिया। 

विज्ञापन
punjabi singer Mankirt Aulakh live performance in haridwar
Mankirt Aulakh

इस दौरान  विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर अनीता शर्मा, भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी, मेले के चेयरमैन नरेंद्र चुघ, ललित चुघ, अनिल कुमार, सुनील अरोडा, जगदीश लाल पाहवा, प्रदीप कालरा, अनिल पुरी, सुरेश गुलाटी, देवेंद्र चावला, अनिल पुरी, गुलशन भटिया, संजय अरोडा, राजन सेठ, राकेश मल्होत्रा, कुंवर बाली,  नवीन कुमार, प्रवीण गाबा, राजेश चावला, अशोक सपरा, सुभाष तनेजा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। ज्यादा भीड़ आ जाने के कारण सीटों के लिए मारा मारी होती रही। कई बार प्रवेशद्वार पर तीखी नोक-झोंक भी हुई।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed