{"_id":"61d939ba7f76871f64031c30","slug":"snowfall-in-mussoorie-snowfall-in-mussoorie-tourists-reached-mussoorie-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Snowfall in Mussoorie: बर्फ की सफेद चादर से ढकी पहाड़ों की रानी मसूरी, उमड़े पर्यटक, तस्वीरों में देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Snowfall in Mussoorie: बर्फ की सफेद चादर से ढकी पहाड़ों की रानी मसूरी, उमड़े पर्यटक, तस्वीरों में देखें
पहाड़ों की रानी मसूरी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं और बर्फबारी का खूब मजा ले रहे हैं। वहीं बर्फबारी की सूचना मिलते ही पर्यटक मसूरी की ओर रुख कर रहे हैं। शनिवार को उत्तराखंड में सुबह से मौसम खराब बना हुआ है। मसूरी और देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में या तो बारिश हो रही है या फिर बादल छाए हुए हैं।
वहीं चारधाम सहित राज्य की ऊंची चोटियां भी बर्फ से ढक गईं हैं। राज्य में कड़ाके सर्दी पड़ रही है। पहाड़ों की रानी मसूरी में शनिवार सुबह से जमकर बारिश हुई साथ ही लालटिब्बा में रुक-रुककर बर्फबारी हुई। बुरांशखंडा, सुवाखोली क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक बुरांशखंडा पहुंचे, लेकिन ट्रैफिक जाम से मजा किरकिरा हो गया।
लालटिब्बा क्षेत्र के दुकानदार अनंत प्रकाश ने कहा कि लालटिब्बा में बर्फ ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। उम्मीद है कि जल्दी शहर में जमकर बर्फबारी होगी। बुरांशखंडा निवासी सुरेश कोहली ने कहा कि बड़ी संख्या में पर्यटक आए, लेकिन अधिकांश पर्यटक सुवाखोली और बुरांशखंडा के बीच ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। लखनऊ की पर्यटक शिवानी ने कहा कि पहली बार बर्फबारी देख काफी खुशी हुई।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी के पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी की सूचना लगने पर कई पर्यटक और स्थानीय लोग लालटिब्बा पहुंचे और बर्फबारी का लुत्फ उठाया। वहीं बर्फबारी से सेब के काश्तकारों के चेहरे खिल गए हैं।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में सीजन का दूसरा हिमपात होने से लोगों में खुशी की लहर है। पर्यटक अनामिका शर्मा ने कहा कि जिंदगी में पहली बार लाइव बर्फबारी देखने को मिली है। हरियाणा से आए पर्यटक राहुल ने कहा कि बर्फबारी को देखकर उनकी तमन्ना पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लालटिब्बा एक सुंदर पर्यटक स्थल है। बर्फबारी के बाद क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। इससे स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा। पर्यटक विपुल ने कहा कि बर्फबारी को देखकर बड़ी खुशी हुई। बुरांशखंडा पहुंचने में सफल रहे पर्यटकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट से क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। बुरांशखंडा में दिनभर बिजली की आंख मिचौली जारी रही। इससे बुरांशखंडा में आए पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान रहे। बुरांशखंडा निवासी सुरेश कोहली ने बताया कि सुबह से कई बार बिजली गायब रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।