तृतीय केदार तुंगनाथ सहित चोपता, दुगलबिट्टा में भी इस बार रिकार्ड बर्फबारी हुई है। यहां भी 7 फीट तक बर्फ जमी हुई है। साथ ही जिले के पांच हजार फीट ऊंचाई पर बसे गांव भी इस माह के पहले सप्ताह में बर्फ से लकदक हो गए थे।
आपदा के बाद केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था निम से जुड़े मनोज सेमवाल ने बताया कि बीते पांच-छह वर्षों में यह पहला मौका है, जब फरवरी माह में यहां 14 फीट तक बर्फ जमा हुई है। इससे पूर्व वर्ष 2015 जनवरी में केदारनाथ में 12 फीट से अधिक बर्फ जमा हुई थी।
3 of 6
kedarnath, snowfall
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में बीते एक माह में रिकार्ड बर्फबारी हुई है। इससे पूर्व कभी भी फरवरी माह में धाम में14 फीट तक बर्फ नहीं जमी थी। यहां तक कि 17 किमी लंबे पैदल मार्ग पर भी 6 से 8 फीट तक बर्फ जमी हुई है, जिस कारण बीते एक माह से यहां आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है।
4 of 6
kedarnath, snowfall
- फोटो : अमर उजाला
मध्य हिमालय में स्थित भगवान आशुतोष के 12 ज्योर्तिलिंगों में ग्यारहवें केदारनाथ धाम में बीते एक माह में 8 बार भारी बर्फबारी हो चुकी है। जनवरी माह के पहले सप्ताह में ही धाम में ढाई से तीन फीट बर्फ जम चुकी थी। इसके बाद 21 से 23 जनवरी तक 36 घंटे तक लगातार बर्फ गिरती रही। इस दौरान 6 फीट से अधिक नई बर्फ जम चुकी थी। जबकि फरवरी माह के 22 दिनों में दस दिन केदारनाथ में बर्फ गिरी है, जिससे यहां जमा बर्फ 14 फीट तक पहुंच चुकी है।
आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग के भारी बर्फबारी के पूर्वानुमान के चलते बर्फ का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। आंकड़ों पर गौर करें तो बीते छह वर्षो में यह पहला मौका है, जब केदारनाथ में फरवरी माह में इतनी बर्फ जमा है। वर्ष 2015 में फरवरी में बमुश्किल तीन फीट बर्फ थी। तब, अप्रैल के पहले सप्ताह में भी तेज बर्फबारी हुई थी, जिस कारण कपाट खुलने के दिन 24 अप्रैल को भी धाम में बर्फ के ढेर नजर आ रहे थ।