फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: लिनचोली से धाम तक जमी तीन फीट से ज्यादा बर्फ, श्रद्धालुओं के लिए आस्था पथ किया जा रहा साफ, तस्वीरें

Thu, 23 Mar 2023 04:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 23 Mar 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Snow Cleaning Starts From Kedarnath Astha Path As Soon As Weather Clears, See Photos
केदारनाथ पैदाल मार्ग पर जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला

मौसम में सुधार होते ही गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली से केदारनाथ तक बर्फ सफाई का काम फिर से शुरू हो गया है। यहां पैदल मार्ग पर तीन फीट से अधिक बर्फ है जिसे साफ करने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। बुुधवार को सुबह से मजदूरों ने लिनचोली से बेस कैंप तक बर्फ साफ करने का काम शुरू किया।



डीडीएम (जिला आपदा प्रबंधन) के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि लिनचोली से केदारनाथ तक तीन फीट तक नई बर्फ जमी है। पैदल मार्ग पर जहां पूर्व में बर्फ हटाई गई थी वहां पुन: बर्फ जम गई है। उन्होंने बताया कि हिमखंड जोन पर रास्ते को और अधिक चौड़ा किया जाएगा।

यात्रा के दौरान इन स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए बैरीकेडिंग की जा सकती है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों से पत्थर आदि सीधे रास्ते में न गिरे। उन्होंने बताया कि मौसम ठीक रहा तो बृहस्पतिवार से केदारनाथ हेलीपैड सहित अन्य स्थानों से बर्फ हटाई जाएगी।

Trending Videos
Chardham Yatra 2023: Snow Cleaning Starts From Kedarnath Astha Path As Soon As Weather Clears, See Photos
केदारनाथ पैदल मार्ग पर र्फ हटाने का काम जारी। - फोटो : अमर उजाला

जल संस्थान के ईई संजय सिंह ने बताया कि मौसम में सुधार होते ही पैदल मार्ग पर पेयजल लाइन के काम को पुन: शुरू कर दिया गया है। 

Chardham Yatra 2023: Snow Cleaning Starts From Kedarnath Astha Path As Soon As Weather Clears, See Photos
कैदारनाथ में जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला

इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार तैयारियों में जुटी है। सरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Snow Cleaning Starts From Kedarnath Astha Path As Soon As Weather Clears, See Photos
केदारनाथ पैदल मार्ग पर जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा के लिए अब तक दो लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ के लिए 1.12 लाख और बदरीनाथ के लिए 92 हजार तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023:  ऋषिकेश में यातायात का दबाव कम करने को बनी नई रणनीति, पढ़िए ये नया ट्रैफिक सर्किल

 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Snow Cleaning Starts From Kedarnath Astha Path As Soon As Weather Clears, See Photos
केदारनाथ पैदल मार्ग - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि 21 फरवरी को चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed