{"_id":"5923d27a4f1c1bdd32535ce8","slug":"sixteen-mistakes-found-in-law-admission-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्लैट पेपर में निकली 16 गलतियां, मुश्किल में आ सकते हैं परीक्षार्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लैट पेपर में निकली 16 गलतियां, मुश्किल में आ सकते हैं परीक्षार्थी
Tue, 23 May 2017 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 May 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
examination hall
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विधि की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) एक बार फिर विवादों में है। 2015 में 40 से ज्यादा गलतियों वाली इस परीक्षा में इस साल एक्सपर्ट्स अभी तक 16 गलतियां प्रमाण सहित पकड़ चुके हैं। जबकि, परीक्षा आयोजक चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (सीएनएलयू) पटना ने केवल दो सवाल गलत मान रही है। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों को दाखिले की दौड़ से बाहर होने की चिंता सता रही है।
2 of 6
Demo pic
14 मई को देशभर में सीएनएलयू पटना ने क्लैट का आयोजन कराया था। परीक्षा की आंसर की 16 मई को जारी कर दी गई। जिसमें सीएनएलयू ने खुद माना कि दो सवाल गलत पूछे गए थे। उनके जो उत्तर थे, उनमें से कोई भी विकल्प सही नहीं था। लिहाजा रिजल्ट में इन दो सवालों के बोनस अंक दिए जाएंगे या फिर इन्हें मूल्यांकन से बाहर कर दिया जाएगा।
3 of 6
Demo pic
आंसर की आने के बाद देशभर में क्लैट पेपर की गड़बड़ियां सामने आनी शुरू हो र्गइं। करियर लांचर के निदेशक अमित मित्तल के मुताबिक, बीते पांच वर्षों में इस साल दूसरी सबसे ज्यादा गलतियों वाली परीक्षा हुई है। वर्ष 2015 में उन्होंने करीब 40 गलतियां पकड़ी थीं, लेकिन उन्हें परीक्षा आयोजक विवि ने मानने से इनकार कर दिया था। इस बार सीएनएलयू ने दो गलतियां मानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Demo pic
जबकि, पेपर में करीब 16 गलतियां सामने आ चुकी हैं। मित्तल ने इनको पूरे प्रमाण के साथ सीएनएलयू को उपलब्ध करा दी हैं। उधर, गलतियों की वजह से क्लैट देने वाले अभ्यर्थी परेशान हैं। उन्हें डर है कि इन गलतियों की वजह से कहीं वे दाखिले की दौड़ से बाहर न हो जाएं। एक अभ्यर्थी का कहना है कि उसने एक साल की गंभीर तैयारी के बाद क्लैट दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी।
- फोटो : Amar Ujala
अब गलतियों से उन्हें डर है कि कहीं बाहर न हो जाएं। कई अभ्यर्थियों ने तमाम गलतियों को लेकर सीएनएलयू की आंसर की को चैलेंज भी किया है। अब 29 मई को क्लैट का रिजल्ट आएगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि कितनी गलतियों को सीएनएलयू पटना ने स्वीकार कर रिजल्ट जारी किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।