दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ में भरतनाट्यम और कैलीग्राफी कर दून के युवा कलाकार श्रद्धा बछेती और अभिषेक यादव ने इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। अब वह पंचकेदार में नया रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं।
Achievement: तुंगनाथ में श्रद्धा ने किया भरतनाट्यम का अद्भुत प्रदर्शन, अभिषेक ने की कैलीग्राफी, बनाया रिकॉर्ड
श्रद्धा ने बताया, एक साल पहले उनके पैर का ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। इसके बावजूद उन्होंने छह माह पहले से ही इस रिकॉर्ड के लिए अभ्यास शुरू कर दिया था।
वहीं कैलीग्राफी आर्टिस्ट अभिषेक ने बताया, तुंगनाथ का मौसम हमारे सामने सबसे बड़ी चुनाैती बनकर खड़ा था।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मध्यप्रदेश में पिता-भाई की हत्या करने वाली किशोरी हरिद्वार में गिरफ्तार, प्रेमी ने भी छोड़ा साथ
श्रद्धा ने बताया, मंदिर में संगीत बजाना प्रतिबंधित है। उनकी प्रस्तुति के लिए मंदिर में आए भक्तजनों के ओम् नम: शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। जयकारों और ढोल-दमाऊ की आवाज से अच्छा और कोई संगीत हो ही नहीं सकता था, इसलिए हमने इसमें प्रस्तुति दी।