भारत-चीन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। चाइना भारत को बॉर्डर और व्यापार दोनों में ही मात देने की जुगत में लगा है। ऐसे में अगर चाइना का सोशल मीडिया को लेकर आप ये सच जान लेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे।
चीन और भारत के सोशल मीडिया को लेकर आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें इंटरनेशन मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा बता रहे हैं कि चीन किस तरह से भारत और अन्य देशों से प्रोफिट कमा रहा है। लेकिन भारतीय सामान का प्रयोग करने से अब भी हिचकता है।
वीडियो के मुताबिक, विश्व में लोग आज भी सर्च के लिए गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन चाइना आज भी यीसी ब्राउजर का उपयोग कर रहा है। वहीं गूगल की जगह चाइना आज भी वाइ दू सर्च इंजन का इस्तेमाल कर रहा है। हैरानी वाली बात यह है कि विश्व के 1.75 बिलियन लोग जहां वाह्ट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं चाइना आज भी वी चैट इस्तेमाल कर रहा है।
वहीं जहां लोग ऑनलाइन शॉपिंग के लिए एमेजोन को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। चाइना ने इसे टक्कर देने के लिए अलीबाबा डॉट कम बना डाला। इतना ही नहीं आज तक लोग इसे ही इस्तेमाल कर रहे हैं।
चाइना ने ऑनलाइन और सोशल मीडिया में भारत व अन्य देशों को टक्कर देने के लिए जी मेल तक को चाइना में घुसने नहीं दिया। वहां आज भी मैसेज व फाइल भेजने के लिए क्यू क्यू डॉट कॉम का प्रयोग हो रहा है।