{"_id":"5a5079a44f1c1b4a018b5f57","slug":"sher-singh-rana-marriage-will-held-in-gayatri-tirth-shantikunj-haridwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए उस जगह के बारे में खास बातें, जहां होने जा रही है फूलन देवी के कातिल की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए उस जगह के बारे में खास बातें, जहां होने जा रही है फूलन देवी के कातिल की शादी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 29 Jan 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
sher singh rana
डकैत से सांसद बनी फूलन देवी को मौत के घाट उतारे वाले शेर सिंह राणा के सिर पर सेहरा सजने वाला है। जहां वह शादी कर रहा है वह जगह भी बेहद खास है।
Trending Videos
shanti kunj
जी हां, शेर सिंह राणा हरिद्वार के शांतिकुंज में शादी करेगा। यह स्थान आचार्य श्री रामशर्मा और उनकी पत्नी भगवती देवी शर्मा की समाधि स्थली है। यह स्थान चैतन्य तीर्थ प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा के रुप में जाना जाता है।
shanti kunj
शांतिकुंज का देवात्मा हिमालय मंदिर यहां उत्तराखंड के प्रमुख धामों के दर्शन होते है ,साथ ही यहां पर ध्यान में बैठ कर आप मानसिक शांति का एहसास कर सकते हैं। यहां सभी धर्म-संप्रदाय के पवित्र प्रतीक चिह्न, जड़ीबूटियों की दुर्लभ वाटिका और गायत्री परिवार की स्थापना से लेकर अब तक की गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
shanti kunj
विश्वामित्र ऋषि की तपस्थली मे बना गायत्री माता मंदिर सबको विश्वशांति के लिए प्रेरित करता है। ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान। इसकी स्थापना 1971 में गायत्री जयंती पर किया गया था। यहां शोध संस्थान में धर्म और अध्यात्म के विषयों का वैज्ञानिक रुप से शोध किया जाता है।
विज्ञापन
shanti kunj
खास बात यह है कि, गायत्री माता की मूर्ति के पास एक दीपक जल रहा है। जो कि 1926 से निरंतर प्रज्जवलित है। इस दीपक को 1 हजार करोड़ गायत्री मंत्र के साथ प्रतिष्ठित किया गया था। शांतिकुंज के ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान में मां गायत्री का एक रुप। यहां मां गायत्री के अनेकों रुपों के दर्शन कर देवी गायत्री के विराट स्वरुप को जाना जा सकता है।