फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: उत्तराखंड में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, बजरंग दल ने धरना स्थल पर पढ़ी हनुमान चालीसा, पुलिस रही तैनात

Wed, 25 Jan 2023 06:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Jan 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Pathaan Movie release Today Protest in all over Uttarakhand
पठान फिल्म का विरोध - फोटो : अमर उजाला

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर उत्तराखंड में भी हिंदू संगठनों ने विरोध जताया। बुधवार को फिल्म रिलीज होने पर संगठनों ने राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन किया। वहीं, कई जगहों पर पुलिस के पहरे में फिल्म का पहला शो दिखाया गया। 



राजधानी देहरादून में हिंदू रक्षा दल की टीम ने आईएसबीटी बिग बाजार में पठान फिल्म का जमकर विरोध किया। इस दौरान कई असामाजिक तस्वों से उनकी नोकझोंक भी हुई। जिसे लेकर कई संगठनों ने मिलकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए। वहीं, सिटी जंक्शन मॉल के पास हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। 

Uttarakhand: सेलिब्रिटीज के पेज लाइक कर पैसा कमाने का दिया लालच, फिर शातिरों ने इस तरह कर दिया कंगाल

हरिद्वार में बजरंग दल कार्यकर्ता पठान के विरोध में सिडकुल स्थित एक मॉल पहुंच गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को मॉल में जाने से रोक दिया। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। 

Shahrukh Khan Pathaan Movie release Today Protest in all over Uttarakhand
पठान फिल्म का विरोध - फोटो : अमर उजाला

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर हनुमान चालीसा पढ़ने के बाद देश भक्ति गीत शुरू कर दिए। कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म को सतानत धर्म विरोधी बताते हुए मॉल के बाहर प्रदर्शन किया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

Shahrukh Khan Pathaan Movie release Today Protest in all over Uttarakhand
पठान फिल्म का विरोध - फोटो : अमर उजाला

मॉल में खरीदारी करने पहुंचे लोग भी हंगामा देख वहां पहुंच गए। हंगामे के बीच पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की और रोशनाबाद ले जाकर बिना मुचलके पर छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Pathaan Movie release Today Protest in all over Uttarakhand
पठान फिल्म का विरोध - फोटो : अमर उजाला

उधर, कोटद्वार के तड़ियाल चौक स्थित के-प्राइड सिनेमा घर में बुधवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच हिंदी फिल्म पठान का पहला शो शुरू हुआ। इस दौरान विभिन्न हिंदू संगठनों ने इस फिल्म का प्रसारण रोकने की मांग करते हुए सिनेमा घर के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Pathaan Movie release Today Protest in all over Uttarakhand
पठान फिल्म का विरोध - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर, हल्द्वानी और पंतनगर में भी विरोध देखा गया। रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। पंतनगर और दिनेशपुर समेत दो थानों की पुलिस फोर्स सुरक्षा में जुटी रही। वहीं, किच्छा में भी फिल्म का विरोध किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed