फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो सड़क हादसों में सात लोगों की मौत, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें

Fri, 17 Mar 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज Updated Fri, 17 Mar 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Seven people died in road accident
- फोटो : amar ujala

पिथौरागढ़ जिले के थल और ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में हुए सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। थल से पांखू जा रही वैगनआर कार शुक्रवार अपरान्ह करीब 4.45 बजे त्यारगाड़ के पास एक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर नीचे नाले में जा गिरी। इससे तीन युवकों की मौत हो गई। कार चला रहा युवक अपने बेटे के जन्मदिन का केक लेकर घर जा रहा था। 

Seven people died in road accident
- फोटो : amar ujala

उसके साथ कार में दो युवक और सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों दम तोड़ चुके थे। जानकारी के मुताबिक पांखू के पास पाली मसूरिया निवासी रवींद्र सिंह रावत (32) पुत्र धन सिंह रावत अपने तीन वर्षीय बेटे विवेक के जन्मदिन का केक लेने के लिए थल बाजार आए थे।

अपरान्ह चार बजे जब वह अपनी कार (यूके 05-9461) से लौट रहे थे तो स्टेशन पर उनको च्यूनी निवासी सुरेश राम (30) पुत्र हर राम और इसी गांव का मनोज कुमार (22) पुत्र गोपाल राम मिल गए। 

Seven people died in road accident
- फोटो : amar ujala

रवींद्र ने इन दोनों को भी अपनी कार में बैठा लिया। करीब 4.45 बजे जब यह कार क्वीटी पुलिया को पार कर मोड़ की तरफ बढ़ी तो चालक संतुलन खो बैठा और कार खाई में पलट कर सीधे क्वीटी नाले में जा गिरी।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उस रोड से जा रहे अन्य वाहन चालकों और आसपास के लोगों ने कार को खाई में गिरते देख लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Seven people died in road accident
- फोटो : amar ujala

लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राजस्व पुलिस तथा थल थाना पुलिस को सूचना दी। थल के थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. आरएस राणा ने बताया कि

कार में तीन ही लोग सवार थे। जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। बेड़ीनाग के एसडीएम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
Seven people died in road accident
- फोटो : amar ujala

वहीं, शुक्रवार सुबह सितारगंज सिडकुल की रेकिट बेनकीजर कंपनी से ड्यूटी कर लौट रहे श्रमिकों की बोलेरो को टक्कर मारने के बाद हाइवा (बड़ा डंपर) अनियंत्रित होकर बोलेरो के ऊपर ही पलट गया। इससे बोलेरो चालक समेत 16 श्रमिक डंपर के नीचे दब गए।

हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 12 श्रमिक घायल हो गए। बोलेरो चालक की हालत गंभीर होने पर उसे एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा मोर्चरी भेजा है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed