फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ पूजा 2019: उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के समय बन रहा ग्रहों का शुभ संयोग, पूजन होगा फलदायी

Sat, 02 Nov 2019 10:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 02 Nov 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Chhath puja 2019 Special Coincidence of planets during surya puja

शुक्रवार को छठ महापर्व के दूसरे दिन खरने के साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत शुरू हो गया है। आचार्य डा. सुशांत राज के मुताबिक इस बार छठ महापर्व पर ग्रह गोचरों का शुभ संयोग बन रहा है। शनिवार को सायं कालीन अर्घ्य पर त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। जबकि रविवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के दौरान सर्वार्थसिद्धि योग के साथ त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग भी बन रहा है।



Chhath puja 2019 Special Coincidence of planets during surya puja
- फोटो : अमर उजाला

महिलाओं ने मिट्टी के कलश, सुपली डालिया और तरह-तरह के मौसमी फल खरीदे। कच्ची हल्दी का पौधा, गन्ना, अमरस की खरीदार की। देर शाम को महिलाओं ने दूध, खीर, घी-रोटी युक्त खरना ग्रहण कर निर्जला व्रत की शुरूआत की।

Chhath puja 2019 Special Coincidence of planets during surya puja

सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ का पहला अर्घ्य शनिवार को दिया जाएगा। शहर के तमाम घाटों पर दोपहर से पहले महापर्व की रौनक देखने को मिलेगी। शाम को छठ के गीतों के बीच सुहागिनें परिजनों के साथ पूजा करने के बाद फलों से भरी डलिया लेकर कमर तक पानी में उतर कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath puja 2019 Special Coincidence of planets during surya puja

छठ पर्व की कहानी भगवान सूर्य और उनकी पत्नी संध्या से जुड़ी है। जब संध्या सूर्य के तेज से नाराज होकर तपस्या करने चली गई तो, उन्होंने अपनी छाया को सूर्य के पास छोड़ दिया। जब संध्या तपस्या करके आई तो सूर्य क्रोधित हो गए। 

विज्ञापन
Chhath puja 2019 Special Coincidence of planets during surya puja
- फोटो : राजीव गुप्ता

छाया को उन्होंने जाने को कह दिया लेकिन उसने अपना स्थान मांगा तो सूर्य ने उन्हें छठी मैया के रूप में ढाई दिन के लिए अपने साथ रहने का वरदान दिया। यही कारण है कि छठ पर्व पर व्रत कर अनुष्ठान ढाई दिन होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed