रुड़की में कोरोना संक्रमण के चलते करीब तीन महीने पहले बंद की गई दरगाह साबिर पाक सहित कलियर शरीफ की तीनों दरगाहों को खोल दिया गया है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने कोविड गाइडलाइन के साथ यहां जियारत करने की अनुमति दी है। पहले दिन दरगाह साबिर पाक में जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताई।
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 48 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के आदेश पर एक मई को दरगाह साबिर पाक सहित कलियर शरीफ की अन्य दरगाहों को जायरीनों के लिए बंद कर दिया गया था। बुधवार को डीएम सी रविशंकर और वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने कलियर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।
इसके बाद वक्फ बोर्ड के सीईओ डॉ. अहमद इकबाल ने दरगाह प्रबंधन को कोविड गाइडलाइन के अनुसार, दरगाह खोलने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे दरगाह प्रबंधन ने सभी दरगाहों के गेट जियारत के लिए खोल दिए। साबिर पाक की दरगाह खुलने के बाद जायरीनों की भीड़ जुटने लगी। दोपहर में रुड़की की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने दरगाह परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा।
2 of 6
पिरान कलियर दरगाह में उमड़ी जायरीनों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आधी-अधूरी व्यवस्थाओं पर उन्होंने दरगाह कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि कई दिनों के बाद दरगाह खुली तो जायरीनों की भीड़ बढ़ गई थी।
3 of 6
पिरान कलियर दरगाह में उमड़ी जायरीनों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शुरू में भीड़ नियंत्रण करने में कुछ परेशानी आई, लेकिन बाद में व्यवस्थाएं ठीक हो गईं। अब मुख्य गेट से जायरीनों को अंदर जाने दिया जाएगा और पहाड़ी गेट से बाहर निकाला जाएगा।
4 of 6
पिरान कलियर दरगाह में उमड़ी जायरीनों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही नियमों का पालन कराया जाएगा। बिना मास्क और शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कार्यवाहक दरगाह प्रबंधक शफीक अहमद, इंतखाब आलम, राव सिकंदर, राव शारिक, अफजाल अहमद मौजूद रहे।
5 of 6
पिरान कलियर दरगाह में उमड़ी जायरीनों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
दरगाह साबिर पाक सहित दरगाह इमाम साहब और किलकिली साहब के गेट खुलने की खबर मिलते ही दुकानदारों और जायरीनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जुमेरात होने की वजह से पिरान कलियर में अन्य दिनों की तुलना में भीड़ अधिक रही।