बेरोजगार युवाओं को बृहस्पतिवार को नौकरी का अवसर मिलने वाला है। देहरादून स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
रोजगार चाहिए तो 27 अप्रैल को अपने डॉक्यूमेंट के साथ पहुंचे यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें आईटीआई एवं इंश्योरेंस से संबंधित सात कंपनियां युवाओं को रोजगार देने दून आ रही हैं। इन कंपनियों को 925 युवाओं की आवश्यकता है। मेले में शामिल होने के लिए मेले से पहले क्षेत्रीय कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि मेले का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को हर हाल में 26 अप्रैल तक कार्यालय एवं आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। साक्षात्कार के दिन मूल प्रमाण-पत्र, दो फोटो, आईडी आदि दस्तावेजों के साथ अभ्यर्थियों को आना होगा।
- सूजूकी मोटर्स गुजरात को 400 लाइन आपरेटर चाहिए। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल (55 प्रतिशत), आईटीआई में 60 प्रतिशत (फिटर, मशीनिष्ट, फाउंड्री मैन, ऑटोमोबाइल), वेतन 12900 प्रतिमाह, आयु 18 से 23, कार्यक्षेत्र गुजरात। ये केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं।
- डैना स्पाइसर्स इंडिया पुणे को 50 प्रोडक्शन ट्रेनी युवा चाहिए। हाईस्कूल एवं डिप्लोमा (मैकेनिकल, प्रोडक्शन, ऑटोमोबाइल, ईईई, ईसीई इलेक्ट्रॉनिक एवं टेली कम्यूनिकेशन, ई एंड आई) में 60 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए। वेतन 11350 प्रतिमाह, कार्यक्षेत्र पुणे, आयु सीमा 18 से 22 वर्ष। पद केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए हैं।
- फेड्रल मोगल, पटियाल को 50 युवा अप्रेटिंशिप ट्रेनी (लाइन ऑपरेटर ) चाहिए। शैक्षिक योग्यता आईटीआई (फिटर, मशीनिष्ट), वेतन 7514 रुपये प्रतिमाह, कार्यक्षेत्र पटियाल, आयु सीमा 18 से 23, केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए।
- इनटैक्स टेक्नोलॉजी नोएडा को 150 युवा चाहिए। इसमें पद नाम मोबाइल फोन एसेबल आपरेटर है। शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, वेतन 7360 प्रतिमाह, कार्यक्षेत्र नोएडा एवं आयु सीमा 18 से 24 निर्धारित की गई है।