फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishikesh Accident: कोई खाई में गिरा, कोई नदी में बहा...वाहन ट्रायल के दौरान हुए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

Mon, 08 Jan 2024 09:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 08 Jan 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Road accident: Four people including two rangers died in Chilla Rishikesh one missing Uttarakhand news
ऋषिकेश सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेज में इंटरसेप्टर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से पार्क प्रशासन के दो अधिकारियों सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पार्क की वन्य जीव प्रतिपालक चीला नहर में गिर कर लापता हो गई है। वहीं घटना में पांच अन्य लोग घायल हैं। जिनको उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया है।


 

सोमवार शाम करीब पांच बजे पार्क के चीला रेंज में एक इंटरसेप्टर वाहन का ट्रायल किया जा रहा था। पार्क प्रशासन को वाहन पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू के लिए मिला था। ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन चीला से ऋषिकेश की ओर आ रहा था।

Road accident: Four people including two rangers died in Chilla Rishikesh one missing Uttarakhand news
ऋषिकेश सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
चीला विद्युत गृह से कुछ आगे अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया। और बाद में चीला शक्ति नहर के पैराफिट से जा टकराया। पेड़ से टकराने के दौरान कुछ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे।

 
Road accident: Four people including two rangers died in Chilla Rishikesh one missing Uttarakhand news
ऋषिकेश सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

वहीं वाहन में सवार वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी नहर में जा गिरी। वाहन के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व पार्क प्रशासन को दी। साथ ही रेस्क्यू भी शुरू किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Road accident: Four people including two rangers died in Chilla Rishikesh one missing Uttarakhand news
हादसा - फोटो : amar ujala

मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को खाई से निकाल कर उपचार के लिए एम्स पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृतक शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Road accident: Four people including two rangers died in Chilla Rishikesh one missing Uttarakhand news
लापता की तलाश - फोटो : amar ujala

वहीं हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक), राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक) शामिल हैं। वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी लापता चल रही हैं। जिनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ जिला शक्ति नहर में सर्च अभियान चला रही है। कुलराज सिंह व अंकुश वाहन बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। उक्त दोनों वाहन का ट्रायल करा रहे थे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed