फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्च अभियान: दोस्त को बचाने गंगा की लहरों के बीच उतरे मुंबई के पर्यटक, खुद भी बहाव में हो गए ओझल, तस्वीरें...

Thu, 05 Aug 2021 01:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Aug 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh News: Mumbai Three friends search operation in ganga river emotional Story photos
ऋषिकेश में गंगा में बहे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में गंगा में बहे मुंबई के तीन पर्यटकों की तलाश में थाना मुनिकीरेती पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने गुरुवार को भी सर्च अभियान जारी रखा। ऋषिकेश और भीमगोड़ा बैराज की साइट पर पर्यटकों की खोज की जा रही है। जवानों ने बुधवार को भी रेस्क्यू अभियान चलाया था, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल सका था। वहीं, आज भी दोपहर तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिला है। 



मौज मस्ती पड़ी भारी: ऋषिकेश घूमने आए मुंबई के पांच दोस्त, तीन को बहा ले गई गंगा की तेज धारा, तस्वीरें...

बाकी बचे दो दोस्तों ने बताया कि वे पांचों दोस्त मौज मस्ती के लिए गंगा में उतरे थे। इस बीच अपूर्वा तेज बहाव की चपेट में आ गई। अपूर्वा को बहता देख मेलरॉय डांटे और मधुश्री खुरसांगे उसे बचाने के लिए आगे बढ़े लेकिन बहाव तेज होने के कारण खुद भी गंगा की तेज धारा में बहने लगे। कुछ ही देर में तीनों दोस्त गंगा की लहरों में ओझल हो गए।

गंगा में डूबने वाले तीनों पर्यटकों के साथी करण मिश्रा और निशा गोस्वामी पुत्री उमेश गोस्वामी निवासी ने पुलिस को बताया कि वे पांचों एक अगस्त को तपोवन घूमने आए थे। वे सभी तपोवन स्थित मुनिकीरेती के गंगा व्यू कॉटेज में ठहरे हुए थे। बुधवार को गंगा में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। 

Rishikesh News: Mumbai Three friends search operation in ganga river emotional Story photos
ऋषिकेश में गंगा में डूबे मुंबई के पर्यटकों की खोज में चला सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, मुंबई से करण मिश्रा (20) पुत्र परेश मिश्रा, निवासी एफ-104, ऑरचिड, सूबूरदिया, न्यू लिंक रोड, कांदिवली वेस्ट मुंबई- 47, निशा गोस्वामी (21) पुत्री उमेश गोस्वामी, निवासी 1406 बिल्डिंग नंबर 2, आकृति अपटाउन, मीरा रोड ईस्ट मुंबई, मेलरॉय डांटे (21) पुत्र रोबट डांटे, अपूर्वा केलकर (21) पुत्री हेमंत केलकर, निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई 66 और मधुश्री खुरसांगे (21) पुत्री प्रभाकर खुरसांगे, निवासी 703, बुरुनाली बोरीवली, ईस्ट उद्धवनगर मुंबई-66 उत्तराखंड घूमने आए थे।

Rishikesh News: Mumbai Three friends search operation in ganga river emotional Story photos
ऋषिकेश में गंगा में बहे पर्यटकों की खोज बीन करते जवान - फोटो : अमर उजाला

घूमने आए पांच दोस्तों ने कभी नहीं सोचा था कि जहां वे घूमने जा रहे हैं वहां हादसा हो जाएगा और उनके तीन साथी उनसे बिछड़ जाएंगे। जिस मां गंगा की महिमा उन्होंने देखी और सुनी थी, वही मां गंगा उनके साथियों को अपने साथ बहा ले जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishikesh News: Mumbai Three friends search operation in ganga river emotional Story photos
ऋषिकेश में गंगा में बहे पर्यटकों की खोज बीन करते जवान - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को पांचों दोस्त गंगा तट पर जमकर अठखेलियां कर रहे थे। लेकिन उन्होंने यह नहीं सोचा था कि उनकी ये मौज मस्ती ही उन पर भारी पड़ जाएगी। 

विज्ञापन
Rishikesh News: Mumbai Three friends search operation in ganga river emotional Story photos
ऋषिकेश में गंगा में बहे पर्यटकों की खोज बीन करते जवान - फोटो : अमर उजाला

वे गंगा में उतरे ही थे कि मेलरॉय, अपूर्वा और मधुश्री गंगा की गहराई को जाने बिना आगे गंगा में आगे निकल गए और देखते ही देखते बाकी दो दोस्तों की नजरों से ओझल हो गए। इसके बाद से दोनाें दोसत सदमे में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed