{"_id":"5f73458d43a5e25c4e103c79","slug":"rishikesh-badrinath-highway-debris-fell-on-car-90-vehicle-stuck-during-traffic-jam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे: भूस्खलन से कार पर गिरे बोल्डर, जाम लगने से रास्ते में फंसे 90 वाहन, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे: भूस्खलन से कार पर गिरे बोल्डर, जाम लगने से रास्ते में फंसे 90 वाहन, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 29 Sep 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर जयकंडी गदेरे के पास बोल्डर और मलबा आने से एक कार मलबे में दब गई, जबकि कार में सवार दोनों लोग खतरे को देखते हुए पहले ही कार से उतर गए थे। हाईवे पर मलबा और बोल्डर आने से जाम लग गया, जिससे बदरीनाथ व हेमकुंड जाने वाले करीब 90 वाहन जाम में फंस गए।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब तीन बजे मौके से मलबा और कार को हटाकर यातायात बहाल किया गया। हाईवे खुलने पर यात्रियों और लोगों ने राहत की सांस ली। लंगासू के चौकी प्रभारी एसआई नवीन नेगी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक कार कर्णप्रयाग से गोपेश्वर (हल्दापानी) जा रही थी। तभी जयकंडी गदेरा पार करते ही कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खतरे को भांपते ही कार चालक देवेंद्र कुमार (46 हल्दापानी) व हेमंत (30 ढुंगल्वाली) कार से तुरंत बाहर उतरकर सुरक्षित स्थान पर आ गए। इसी दौरान हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए और कार मलबे में दब गई। हाईवे पर काम बंद रहने के कारण मलबा हटाने के लिए काफी देर तक मशीन नहीं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और बदरीनाथ और हेमकुंड जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एनएच के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कार चालक ने कार्यदायी संस्था के सामने मुआवजे की मांग रख दी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एनएचआईडीसीएल के अभियंता शशिकांत मणि ने बताया कि कार चालक और ठेकेदार के बीच समझौता होने व जेसीबी से मलबा हटाने के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवती चमोली व सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश खंडूड़ी ने कहा कि हाईवे चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ियों को खराब ढंग से खोदकर खोखला किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।