फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहारनपुर से उत्तराखंड सामान खरीदने आए थे दो भाई, लौटते वक्त हुआ हादसा और नदी में समा गई कार, तस्वीरें...

Sun, 10 Jan 2021 08:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Jan 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh Badrinath Highway: Car Fell into ganga River, Two Brothers Died Photos
बदरीनाथ हाईवे पर नदी में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। देवप्रयाग के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। हादसे में सहारनपुर(उत्तर प्रदेश) के दो भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक पुराना इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का काम करते थे। इसके लिए वे उत्तराखंड आए थे। 

Rishikesh Badrinath Highway: Car Fell into ganga River, Two Brothers Died Photos
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक चचेरे भाई थे। रविवार को वे दोनों श्रीनगर से सामान खरीदकर सहारनपुर के लिए निकलते थे। सुबह करीब आठ बजे वे दोनों कार से श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। तभी उनकी कार चिलांग डांग मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। 

Rishikesh Badrinath Highway: Car Fell into ganga River, Two Brothers Died Photos
बदरीनाथ हाईवे पर नदी में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

नीचे नदी होने के कारण उनकी कार खाई से होते हुए नदी में समा गई, लेकिन वे दोनों छिटककर खाई की तरफ जा गिरे। स्थानीय लोगों ने जब खाई में कार गिरते देखा तो हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishikesh Badrinath Highway: Car Fell into ganga River, Two Brothers Died Photos
खाई गिरे व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला

खाई गहरी होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को शवों को निकलाने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। तब रस्सियों के सहारे शवों को खाई से निकाला जा सका। पुलिस के अनुसार, कार में वे दोनों ही थे। वहीं, दोनों मृतकों की पहचान खुर्शीद(43) पुत्र राशिद और शहाबुद्दीन (33 ) पुत्र अब्दुल हाफिज के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Rishikesh Badrinath Highway: Car Fell into ganga River, Two Brothers Died Photos
दो भाई की मौत - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं  पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।  थानाप्रभारी महिपाल सिह रावत ने बताया कि कार में अन्य सवारियों की संभावना को देखते हुए खाई और नदी किनारे सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन कोई नहीं मिला। कार नदी में डूब गई है। उसकी तलाश जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed