फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishabh Pant: हादसे में जल गई थी ऋषभ पंत की मर्सिडीज, अब कंपनी करेगी आग लगने के कारण की जांच

Mon, 16 Jan 2023 09:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Jan 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant Tweet About His Surgery after accident And New Information about car
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में दुर्घटना के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार में लगी आग की कंपनी की ओर से भी जांच की जाएगी। फिलहाल कार नारसन पुलिस चौकी में खड़ी की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि कंपनी की ओर से कार मांगी जाती है तो कागजी कार्रवाई के बाद सौंप दी जाएगी। 



Rishabh Pant: हादसे के बाद सामने आया पंत का पहला रिएक्शन, मदद करने वाले युवकों को लिखा 'थैंक यू'

बता दें कि दिल्ली से रुड़की ढंढेरा अशोकनगर में अपने घर लौटते समय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार नारसन में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर डिवाइडर से टकरकर हाईवे के दूसरी तरफ पलटी लेते हुए करीब 200 मीटर तक जा पहुंची थी।

Rishabh Pant Tweet About His Surgery after accident And New Information about car
ऋषभ पंत की कार की जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

दुर्घटना के साथ ही कार में भयंकर आग लग गई थी। क्रिकेटर को पहले रुड़की के प्राइवेट अस्पताल और फिर देहरादून में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने नारसन चौकी में कार को खड़ा किया था। दुर्घटना के बाद दिल्ली से पहुंची सेव लाइफ फाउंडेशन की टीम ने कार की जांच की और हाईवे पर भी दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई थी।

Rishabh Pant Tweet About His Surgery after accident And New Information about car
ऋषभ पंत की कार - फोटो : अमर उजाला

फाउंडेशन इस रिपोर्ट को केंद्र सरकार को उपलब्ध कराएगी। वहीं, बताया जा रहा है कि ऋषभ की मर्सिडीज बेंज कार में आग लगने की घटना को लेकर कार कंपनी की ओर से भी जांच कराई जाएगी। इस कंपनी की कार में पहले भी दुर्घटना के बाद आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant Tweet About His Surgery after accident And New Information about car
ऋषभ पंत की कार - फोटो : अमर उजाला

माना जा रहा है कि कंपनी ऋषभ की कार की जांच कर आग लगने के कारणों का अध्ययन करेगी। एनएचएआई के डीजीएम राघव त्रिपाठी ने बताया कि कंपनी अपने स्तर से कार की जांच कर सकती है क्योंकि कार के संबंध में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पहले भी मर्सिडीज में दुर्घटना के बाद आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Rishabh Pant Tweet About His Surgery after accident And New Information about car
ऋषभ पंत की कार की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

वहीं इस संबंध में एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह का कहना है कि मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया है। कार एक तरह से पुलिस की निगरानी में है। यदि कंपनी कार लेने आती है तो सौंप दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed