फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishabh Pant Accident: आखिरकार 48 घंटे बाद ICU से बाहर आए ऋषभ पंत, प्राइवेट वार्ड में किया शिफ्ट

Sun, 01 Jan 2023 08:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Jan 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant Come out from ICU after 48 Hours of Accident Know Health Update
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत 48 घंटे बाद मैक्स अस्पताल के आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम चौबीसों घंटे उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। अस्पताल प्रबंधन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पंत की हालत में तेजी से सुधार आ रहा है।



Rishabh Pant Accident: सीएम धामी ने अस्पताल पहुंचकर जाना ऋषभ का हाल, 26 जनवरी को सम्मानित होंगे मददगार

बता दें कि शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर नारसन के पास ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में ऋषभ पंत बुरी तरह से घायल हो गए थे, जबकि उनकी कार आग लगने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

Rishabh Pant Come out from ICU after 48 Hours of Accident Know Health Update
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद पंत को नारसन स्थित सक्षम अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में रेफर किया गया। शुक्रवार से अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम पंत का इलाज कर रही है।

Rishabh Pant Come out from ICU after 48 Hours of Accident Know Health Update
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टरों का कहना है कि पंत को कई जगह गंभीर चोट लगने व लिगामेंट फटने की वजह से अब भी काफी दर्द महसूस हो रहा है। उन्हें इस दर्द से पूरी तरह निजात मिलने में थोड़ा समय लगेगा। उधर, रविवार को यह अफवाह भी चर्चाओं में रही कि पंत को लीव अगेंस्ट मेडिकल एडवाइज के तहत छुट्टी दिए जाने की गुजारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant Come out from ICU after 48 Hours of Accident Know Health Update
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने इसे बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर पंत को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। वहीं, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को फोन पर ऋषभ पंत की माता सरोज पंत से बात की और हालचाल जाना।

विज्ञापन
Rishabh Pant Come out from ICU after 48 Hours of Accident Know Health Update
मैक्स हॉस्पिटल देहरादून - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उन्होंने मैक्स अस्पताल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट व यूनिट हेड डॉ. संदीप तनवर से बात कर पंत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत अब आईसीयू से शिफ्ट होकर प्राइवेट वार्ड में आ गए हैं। उनके स्वास्थ्य में बेहतर सुधार है और जल्द ही वह बल्ले से अपना जलवा दिखाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed