फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्लफ्रेंड के साथ फोटो वायरल होने के बाद क्या बोली ऋषभ पंत की मां?

Wed, 23 Jan 2019 04:48 PM IST
अलका त्यागी अंकित गर्ग, अमर उजाला, रुड़की
अंकित गर्ग, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Jan 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Rishabh pant and isha negi relationship mother reaction
ऋषभ पंत

अपने बल्ले से रनों की बौछार करने वाले रुड़की के ऋषभ पंत क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अब सोशल मीडिया से भी अपनी ओर खींच रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लड़की के साथ फोटो शेयर कर तहलका मचा दिया है। 

Rishabh pant and isha negi relationship mother reaction
ऋषभ पंत

अब सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या ऋषभ ने अपना जीवन साथी तलाश लिया है? इस बारे में जब ऋषभ पंत की मां से बात की गई तो वे ज्यादा कुछ कहने से बचती रहीं। उन्होंने इतना जरूर कहा कि ऋषभ निजी जिंदगी में क्या करता है, इस पर वह ज्यादा इंटरफेयर नहीं करती हैं। 

Rishabh pant and isha negi relationship mother reaction
RISHABH PANT GF
उन्होंने कहा कि ऋषभ क्रिकेट की दुनिया में खूब नाम कमा रहा है। अब वह एक सेलीब्रिटी बन चुका है। वह जो भी करेगा उसकी चर्चाएं ज्यादा ही होंगी। बाकी वह किसके साथ फोटो शेयर करता है यह उसका निजी फैसला है। इससे हमे कोई एतराज नहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh pant and isha negi relationship mother reaction
rishabh pant - फोटो : instagram

गौरतलब है कि इंडियन क्रिकेट टीम में शानदार प्रदर्शन कर रहे ऋषभ पंत की उनकी फ्रैंड के साथ इंस्टग्राम पर डाली गई फोटो खासी चर्चाएं बंटोर रही है। जिस तरह की फोटो वायरल हो रही है, उससे साफ हो रहा है कि ऋषभ अपनी जिंदगी के बारे में ज्यादा पर्दा नहीं रखना चाहते। 

विज्ञापन
Rishabh pant and isha negi relationship mother reaction

ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही ऋषभ इसे लेकर बड़ा खुलासा कर सकते हैं। बता दें कि ऋषभ ने जिस लड़की के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है उनका नाम ईशा नेगी है, जो उत्तराखंड में ही देहरादून की रहने वाली हैं। पंत की इस पोस्ट के बाद यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि ये लड़की उनकी गर्लफ्रेंड हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed