फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishabh Pant Accident: हादसे की खबर सुनकर भर आया ऋषभ के बचपन के कोच का दिल, रह गए सन्न

Sat, 31 Dec 2022 11:09 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 31 Dec 2022 11:09 AM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant Accident: childhood coach emotional after hearing news accident
ऋषभ पंत के बचपन के कोच - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को सुबह करीब सवा छह बजे फोन की घंटी बजी तो लगा कि स्टूडेंट क्रिकेट संबंधी कुछ जानकारी लेना या देना चाहते हैं। जब उन्होंने हादसे की सूचना दी तो वो सन्न रह गए। ये कहना था ऋषभ के बचपन के कोच अवतार सिंह का।



Rishabh Pant Accident: एक्टर अनिल कपूर और अनुपम खेर ने बताया कैसा है ऋषभ पंत का हाल, बोले- फाइटर हैं वो

उन्होंने बताया कि खबर मिलते ही वो आननफानन अस्पताल पहुंचते तो पता चला कि ऋषभ को देहरादून रेफर कर दिया गया है। उन्होंने डॉक्टर से बात की तो बताया कि सब ठीक है। इसके बाद उन्होंने चैन की सांस ली। अमर उजाला से बातचीत में कोच अवतार सिंह ने फोन पर बताया कि रुड़की से लेकर देशभर के ऋषभ के प्रशंसक उनके जल्द सही होने की दुआ कर रहे हैं।

Rishabh Pant Accident: childhood coach emotional after hearing news accident
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें हादसे की सूचना मिली वह बिना कुछ सोचे-समझे परिवार के सदस्यों को बिना बताए बाइक लेकर सक्षम हॉस्पिटल पहुंचे और ऋषभ के बारे में जानकारी ली। वहां पता चला कि ऋषभ को गंभीर हालत में देहरादून रेफर किया गया है।

Rishabh Pant Accident: childhood coach emotional after hearing news accident
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

रेफर किए जाने की बात सुनकर उनका दिल भर आया। इसके बाद भी उनका दिल नहीं माना तो उन्होंने डॉ. सुशील नागर से मुलाकात की। डॉक्टर ने बताया कि पंत की पीठ, चेहरे और पैर में चोटें आईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant Accident: childhood coach emotional after hearing news accident
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

घबराने वाली कोई बात नहीं है। वो खतरे से बाहर है। डॉक्टर की यह बात सुनकर उनके दिल को सुकून आया और उन्होंने राहत की सांस ली। आखिर में भावुक होकर उन्होंने कहा कि गुरु महाराज की कृपा से ही ऋषभ की जान बच गई।

विज्ञापन
Rishabh Pant Accident: childhood coach emotional after hearing news accident
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

एक सवाल के जवाब अवतार सिंह ने कहा कि श्रीलंका टीम के साथ होने वाली सीरीज में चयन न होने पर ऋषभ किसी टेंशन में नहीं था। कुछ लोग फालतू की बात कर रहे हैं। ऋषभ कभी इन चीजों को दिल पर नहीं लेता। वह एक मजबूत खिलाड़ी है और जल्दी स्वस्थ होकर मैदान में अपने आलोचकों का मुंह बंद करेगा और जल्द ही गुरु महाराज की कृपा से टीम इंडिया का कप्तान भी बनेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed