भड़की भीड़ के बीच प्रेमी जोड़े को जान पर खेलकर बचाने वाले पुलिसवाले गगनदीप को विभाग को उनकी दिलेरी का ईनाम दिया है। आगे जानिए...
उत्तराखंड के रामनगर में गिरिजा देवी मंदिर के पास प्रेमी जोड़े को पकड़कर पीटने वाले लोगों से सिख सब-इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह भिड़ गए। उन्होंने मुस्लिम युवक को भीड़ से बचाकर बहादुरी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देकर मिसाल कायम की।
जानकारी के मुताबिक, इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसएसपी नैनीताल ने एसआइ को 2500 रुपये इनाम एवं आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने पुलिस इंस्पेक्टर गगनदीप की खूब तारीफ की।
बता दें कि मामला 22 मई का है। जानकारी के मुताबिक लड़की हिंदू और लड़का मुस्लिम था। इसके चलते हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और गालीगलौच करते हुए मारपीट पर उतारू थे। इसी बीच मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात रामनगर कोतवाली के एसआइ गगनदीप ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं की भीड़ से मुस्लिम युवकों को छुड़ाया।
गगनदीप को इसके लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाते हुए वह अपने सहकर्मियों के साथ दोनों मुस्लिम युवकों व युवती थाने ले गए। जहां युवती को उसके परिजनों को सौंपा गया और दोनों आरोपित काशीपुर कटोराताल निवासी मो. आजम व टांडा उज्जैन काशीपुर निवासी इरफान उर्फ बबलू के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान की कार्रवाई की गई।