फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रमोशन में आरक्षण: काम-काज छोड़ सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, तस्वीरें...

Fri, 14 Feb 2020 02:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Feb 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Reservation in promotion: Employees Warning Rally after Work Boycott In dehradun
- फोटो : अमर उजाला

प्रमोशन में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी प्रमोशन पर लगी रोक न हटाए जाने से नाराज जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने सामूहिक कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को प्रदेशभर में कर्मचारियों ने विरोध जताया।

Reservation in promotion: Employees Warning Rally after Work Boycott In dehradun
- फोटो : अमर उजाला

जिससे कारण उत्तराखंड राज्य सचिवालय से लेकर राजधानी से लेकर जनपद मुख्यालयों में स्थित सरकारी कार्यालय में शुक्रवार को कामकाज ठप रहा। राज्य सचिवालय व राजधानी स्थित सभी विभागों के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर परेड मैदान में जुटे। यहां से कर्मचारियों ने सचिवालय कूच किया। यहां कर्मचारियों की पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोक भी हुई।

Reservation in promotion: Employees Warning Rally after Work Boycott In dehradun
- फोटो : अमर उजाला

आंदोलन का नेतृत्व कर रही उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर कई कर्मचारी संघों और परिसंघों ने अपने स्तर पर कर्मचारियों से कार्य बहिष्कार कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहीं कर्मचारियों ने सरकार को चेताया कि अगर सरकार मांग नहीं मानेगी तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reservation in promotion: Employees Warning Rally after Work Boycott In dehradun
- फोटो : अमर उजाला

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के अनुसार,‘सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद प्रदेश सरकार को तत्काल प्रमोशन से रोक हटा देनी चाहिए थी। लेकिन प्रमोशन में आरक्षण के मसले का राजनीतिकरण किया जा रहा है, जिससे प्रदेश का कर्मचारी तबका बेहद नाराज और दुखी है।’

विज्ञापन
Reservation in promotion: Employees Warning Rally after Work Boycott In dehradun
- फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आए एक हफ्ता हो गया है। जैसे-जैसे फैसले के आलोक में प्रमोशन से रोक हटाने का फैसला लेने में देरी हो रही है, जनरल ओबीसी कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे रहा है। यही वजह है कि अब उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के अलावा अन्य कर्मचारी संघ भी आंदोलन में कूद गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed