भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने पूरी तैयारियां की हुई थीं। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम ने बहनों के लिए मुफ्त सफर की व्यवस्था की थी, जिसका दून समेत आसपास की बहनों ने खूब लाभ उठाया और अपने भाइयों के पास पहुंच उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान आईएसबीटी समेत हिल डिपो में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें भी चलाई गईं। लेकिन फिर भी बसों में काफी भीड़ नजर आई।
Raksha Bandhan: आरुषि निशंक ने जवानों को बांधा रक्षासूत्र, सितारों और नेताओं ने कैसे मनाया त्योहार, तस्वीरें
रक्षाबंधन पर बसों के संचालन में किसी तरह की परेशानी न आए इसके लिए परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता की अगुवाई में कई अधिकारियों ने सुबह से ही आईएसबीटी पर मोर्चा संभाल लिया था।
Raksha Bandhan: भद्रा पर दूर हुआ कंफ्यूजन, बहनें इस समय बांधे भाई की कलाई पर राखी, ये है शुभ मुहूर्त
सुबह के समय अचानक महिलाओं की भीड़ बढ़ जाने के कारण तुरंत हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की के साथ ही नई दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसें लगाई गईं। हालांकि, दोपहर बाद स्थिति काफी हद तक सामान्य हो गई और बसों का संचालन पूर्व की भांति यथावत किया गया।
2 of 5
बसों में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
निगम के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता के मुताबिक सुबह के समय हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, विकासनगर को जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक थी। बताया कि यात्रियों के लिए गाड़ियों की दिक्कत ना हो इसके लिए एक दिन पहले ही अतिरिक्त बसों के साथ ही चालकों-परिचालकों की व्यवस्था कर ली गई थी।
3 of 5
बसों में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर सरकार और परिवहन निगम की ओर से पूरे राज्य में संचालित परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया कराई गई। हालांकि, परिवहन निगम की ओर से महिलाओं को यह सुविधा सिर्फ एक दिन के लिए ही मुहैया कराई गई। ऐसे में रक्षाबंधन पर नई दिल्ली समेत दूर-दराज के शहरों में जाने वाली महिलाओं को वापसी में अपने टिकट पर यात्रा करनी पड़ेगी।
4 of 5
बसों के टिकट के लिए लाइन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, हरिद्वार में भी बसों में यात्रा करने के लिए खूब मारामारी रही। बसों में चढ़ने के लिए महिलाएं जद्दोजहद करती नजर आईं। रोडवेज बस स्टैंड पर भारी भीड़ रही। बसों के लिए मारामारी होने से यात्रियों को घंटों स्टेशन पर भटकना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के इंतजार में दिखे।
5 of 5
बसों में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ के कारण ट्रेनों में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। एआरएम प्रतीक जैन ने बताया कि रक्षाबंधन पर दिल्ली, यूपी और कुमाऊं के रूटों पर अधिक दबाव रहा। यहां पर अतिरिक्त बसों को उतारने के अलावा बसों के फेरे बढ़ाए गए। बुधवार को दोपहर से भीड़ बढ़नी शुरू हुई और बृहस्पतिवार रात तक सिलसिला चलता रहा।