फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mussoorie: भारी बारिश का कहर, बोल्डर और मलबे से पटी सड़कें, कई जगह रास्ते रहे बंद, देखें तस्वीरें

Thu, 11 Aug 2022 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Aug 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
Rainfall in Mussoorie: Dehradun Mussoorie Road closed after debris comes on road Photos
मसूरी में रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों की रानी मसूरी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सड़कों पर पहाड़ से बोल्डर गिरने और मलबा आने से कई सड़कें बंद रहीं, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं, कई जगह बिजली के खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति भी ठप रही। 



Uttarakhand Rain: यमुना के रौद्र रूप ने डराया, विकासनगर में बाढ़ जैसे हालात, SDRF ने फंसे लोगों को निकाला

बुधवार देर शाम से मसूरी में भारी बारिश शुरू हो गई थी, जो बृहस्पतिवार को सुबह तक जारी रही। बारिश से हाथी पांव-धुमनगंज मार्ग पर पहाड़ से बोल्डर और मलबा आने से सड़क बंद रही। बोल्डर से पालिका का कुड़ाघर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Gangotri Dham: नहाते समय भागीरथी के तेज बहाव में बहा तमिलनाडु का तीर्थयात्री, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

मसूरी-देहरादून मार्ग में कई जगह मलबा, बोल्डर आने से आवाजाही बाधित रही। गलोगी में भी बोल्डर और मलबा आने से यातायात प्रभावित रहा। वहीं, मसूरी के पास टिहरी बाईपास रोड पर गुरुरामराय स्कूल के पास मलबा आने से मार्ग एक घंटे तक बंद रहा।

Rainfall in Mussoorie: Dehradun Mussoorie Road closed after debris comes on road Photos
मसूरी में रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा सिविल रोड भी आधे घंटे तक बंद रहा। बीरा गांव का मुख्य मार्ग की 40 मीटर पूरी तरह से तबाह हो गया और आवाजाही रही। बीरा गांव निवासी और पूर्व सभासद वीरेंद्र सिंह पंवार (काकू ) ने बताया कि गांव के मार्ग में होटल का पूरा पानी सड़क में छोड़ने से मार्ग तबाह हो गया।

Rainfall in Mussoorie: Dehradun Mussoorie Road closed after debris comes on road Photos
मसूरी में रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

पीडब्ल्यूडी के अपर सहायक अभियंता पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर पेड़ गिरने और गलोगी के पास पहाड़ से बोल्डर आने से आधे घंटे तक मार्ग बंद रह। बताया कि एलकेडी मार्ग में पहाड़े से बडे़ बोल्डर और मलबा आने से सड़क आधे घंटे तक बंद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rainfall in Mussoorie: Dehradun Mussoorie Road closed after debris comes on road Photos
मसूरी में रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

जेसीबी से मलबा, बोल्डर हटा मार्ग साफ किया गया। उधर, बारिश का असर शहर की बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। कई क्षेत्रों में भूस्खलन से बिजली के खंभे टूट गए, जिससे बिजली व्यवस्था बाधित रही। 

विज्ञापन
Rainfall in Mussoorie: Dehradun Mussoorie Road closed after debris comes on road Photos
मसूरी में पुश्ता ढहने से रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

एलबीएस अकादमी परिसर में पेड़ गिरने से बिजली की लाइन टूट गई। जिंसी गांव के पास भूस्खलन से तीन बिजली के खंभे टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति सुचारु करने में दो दिन का समय लगेगा। टिहरी बाईपास रोड पर भूस्खलन से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आपूर्ति चार घंटे तक बंद रही। बहुत जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
- पंकज थपलियाल, एसडीओ, ऊर्जा निगम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed