फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन 2021: 22 अगस्त को बहनें भाई की कलाई पर बांधेंगी प्यार का बंधन, कब शुरू हुआ यह पर्व, पढ़ें यहां...

Fri, 20 Aug 2021 04:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 20 Aug 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 History: Story Behind Raksha Bandhan Festival
रक्षाबंधन - फोटो : Pixabay

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व 22 अगस्त रविवार को है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक कर उसके हाथों पर रेशम की डोर से बनी राखी बांधती हैं।



भाई भी इस प्रेम के बदले अपनी बहन को अपनी जेब अनुसार उपहार भेंट कर उनकी आजीवन रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। लेकिन इस राखी को बांधने के लिए शुभ मुर्हूत का होना बहुत ही जरूरी है। 

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा

ज्योतिषाचार्य आचार्य पंकज पैन्यूली ने बताया कि 22 अगस्त रविवार को भद्रा समाप्त होने के बाद सुबह 6:15 बजे मातंग और शोभन योग से राखी पर्व विशेष योगकारक बन रहा है। जो शाम 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इस बीच बहन अपने भाई की कलाई पर कभी भी राखी बांध सकती हैं। शुभ मुर्हूत में राखी बांधना विशेष फलदायी होता है।  

Raksha Bandhan 2021 History: Story Behind Raksha Bandhan Festival
रक्षाबंधन - फोटो : फाइल फोटो
इसके साथ ही रक्षाबंधन के दिन रात 7 बजकर 40 मिनट तक धनिष्ठा योग रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन मास की पूर्णिमा तिथि 21 अगस्त को शाम सात बजे से प्रारंभ हो रही है। इसका समापन 22 अगस्त को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर होगा।
Raksha Bandhan 2021 History: Story Behind Raksha Bandhan Festival
रक्षाबंधन - फोटो : फाइल फोटो
ऐसी मान्यता है कि राजा बलि ने एक बार भगवान विष्णु को भक्ति के बल पर जीत लिया और उनसे यह वरदान मांगा कि अब आप मेरे ही राज्य में रहें, भगवान मान गये और उसी के राज्य में रहने लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 History: Story Behind Raksha Bandhan Festival
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
वापस न आने से लक्ष्मी दुखी रहने लगी। तब एक बार नारद के परामर्श पर लक्ष्मी पाताल लोक गई और बलि के हाथ में  रखी बांधकर उसे भाई बनाया।
 
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 History: Story Behind Raksha Bandhan Festival
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
फिर उन्होंने बलि से निवेदन कर विष्णु को वापस लेकर बैकुंठ धाम ले आई। तब से ही रक्षा बंधन की परंपरा चल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed