फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: सौंग नदी में आई बाढ़ से टापू में फंसे तीन सौ परिवार, प्रशासन और एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुटा

Sat, 04 Aug 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 04 Aug 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
raiwala 300 families stuck in flood
flood - फोटो : amar ujala

देहरादून के ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश से उफनाई सौंग नदी की बाढ़ ने गौहरीमाफी गांव को जद में ले लिया है। जिससे गांव के करीब 70 प्रतिशत आबादी क्षेत्र का संपर्क अन्य इलाकों से पूरी तरह कट गया है।


  

raiwala 300 families stuck in flood
flood

शुक्रवार की देर रात गांव में तीसरी बार फिर से अचानक बाढ़ का पानी घुस जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने कई प्रभावित परिवारों को बाढ़ क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

raiwala 300 families stuck in flood
flood

हालात से निपटने के लिए प्रशासन ने गांव की ओर मुड़े सौंग नदी के रुख को बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। जिसके तहत दो मशीनों की मदद से सौंग नदी में उतरकर सिंचाई महकमे ने कार्य शुरू कर दिया है। दूसरी ओर गांव में फंसे परिवारों को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
raiwala 300 families stuck in flood
- फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार की देर रात ग्रामीण इलाकों में हुई भारी बारिश के चलते सौंग नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते टापू बन चुके गांव में सैकड़ों परिवार कैद होकर रह गए हैं। करीब दो दर्जन से अधिक घर सीधे तौर पर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्रशासन की टीम ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।
 

विज्ञापन
raiwala 300 families stuck in flood
- फोटो : ani

संपर्क मार्ग बाधित होने से गांव में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय युवकों की मदद से रस्सी के सहारे कुछ ग्रामीण परिवारों को रेस्क्यू कर बमुश्किल बाहर निकाला।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed