फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Tamil nadu Pilgrim Drown into Bhagirathi River in Gangotri Dham

Gangotri Dham: नहाते समय भागीरथी के तेज बहाव में बहा तमिलनाडु का तीर्थयात्री, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

Thu, 11 Aug 2022 05:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Aug 2022 05:55 PM IST
सार

भागीरथी नदी इन दिनों उफान पर है। करीब दो बजे धाम में भागीरथी किनारे घाट पर नहाते समय अचानक पैर फिसलने से लक्ष्मी नारायण (65) निवासी तमिलनाडु भागीरथी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Tamil nadu Pilgrim Drown into Bhagirathi River  in Gangotri Dham
भागीरथी नदी में बहा तमिलनाडु का तीर्थयात्री लक्ष्मी नारायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोत्री धाम में गुरुवार को नहाते समय एक यात्री भागीरथी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। पुलिस व एसडीआरएफ यात्री की तलाश में जुटी हुई है। हर्षिल थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे धाम में भागीरथी किनारे घाट पर नहाते समय अचानक पैर फिसलने से लक्ष्मी नारायण (65) निवासी तमिलनाडु भागीरथी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। एसओ दिलमोहन ने बताया कि भागीरथी नदी इन दिनों उफान पर है। बहे यात्री की खोज की जा रही है। 

विज्ञापन

बारिश से कुमोला गदेरा उफान पर, नगर पंचायत के कई वार्डों में भूस्खलन

बारिश से कुमोला गदेरे के उफान पर आने से सात दुकानें बह गई। भारी बाढ़ और बारिश के कारण नगर पंचायत के कई वार्डों में भारी भूस्खलन भी हुआ है। बीते बुधवार रात को बारिश के कारण कुमोला गदेरे अचानक उफान पर आ गया जिससे यहां पीएनबी का एटीएम सहित सात दुकानें बाढ़ की भेंट चढ़ गई। इनमें दो ज्वैलर्स, एक होटल, एक कंप्यूटर की दुकान, एक टेलर व एक खाली दुकान शामिल है। 

विज्ञापन


Uttarakhand Rain: यमुना के रौद्र रूप ने डराया, विकासनगर में बाढ़ जैसे हालात, SDRF ने फंसे लोगों को निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिवृष्टि से नगर पंचायत के अन्य वार्डों में भी जगह-जगह भूस्खलन होने से भारी नुकसान हुआ है। कमल नदी व मालगाड के उफान पर होने के कारण यहां भारी मात्रा में कृषि भूमि का कटाव भी हुआ है। देवढुंग गदेरे में भी बाढ़ आने से यहां खेल मैदान के आसपास घरों व दुकानों में पानी के साथ ही मलबा घुसा है। एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने कुमोला रोड पर हुए नुकसान का जायजा लिया है। बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ के मानकों के अनुसार दुकानों के लिए कोई राहत राशि नहीं दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed