फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी ने 36 मिनट के भाषण में 27 बार लिया नरेंद्र मोदी का नाम, तस्वीरों में रैली की झलकियां

Sat, 16 Mar 2019 03:40 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देव कश्यप Updated Sat, 16 Mar 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi called narendra modi name 27 time in 36 minute
रैली में बोलते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में आयोजित अपनी रैली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को आड़े हाथ लिया। राहुल ने अपने 36 मिनट के भाषण में 27 बार नरेंद्र मोदी को नाम लिया। इसके साथ ही राहुल कई बार चौकीदार भी कहते रहे।

Rahul Gandhi called narendra modi name 27 time in 36 minute
danish ali, rahul gandhi

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दून के परेड मैदान में से एलान किया कि इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कहा कि हमारी सरकार ऐतिहासिक कदम उठाएगी। हर गरीब को न्यूनतम इनकम की गारंटी दी जाएगी। वहीं अपना संबोधन खत्म करने के बाद राहुल गांधी शहीदों के आवास पहुंचे। 

Rahul Gandhi called narendra modi name 27 time in 36 minute
देहरादून में राहुल गांधी की रैली - फोटो : अमर उजाला

अपने भाषण में राहुल गांधी ने 27 बार प्रधानमंत्री का नाम सीधे-सीधे लिया। राहुल ने कहा कि देश रक्षा के लिए यहां के जवान हमेशा आगे रहे हैं। उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर भी केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi called narendra modi name 27 time in 36 minute
राहुल गांधी की रैली में मौजूद नेता - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के बाद हम भाजपा सरकार के साथ खड़े थे, लेकिन मोदी कॉर्बेट में शूटिंग में बिजी रहे। इस दौरान राहुल ने मंच से चौकीदार चोर है के नारे भी लगाए। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi called narendra modi name 27 time in 36 minute
मंच पर मौजूद राहुल गांधी और मनीष खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला

राहुल ने कहा कि मोदी कहते हैं किसानों का कर्जा माफ करेंगे, लेकिन उस वादे का क्या हुआ। हमने भी मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में वही बात की और दस दिन के भीतर कर्ज माफ भी कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed