फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद मेजर चित्रेश के परिजनों से मिले सीएम योगी के पिता, ढाढ़स बंधाने को उमड़ा हुजूम, तस्वीरें...

Mon, 18 Feb 2019 08:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 Feb 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath father Meet Martyred Major Chitresh father in dehradun photos
मेजर चित्रेश के पिता से मिलने पहुंचे सीएम योगी के पिता

मेजर चित्रेश बिष्ट की शहादत की खबर मिलने के बाद रविवार को नेहरू कालोनी स्थित उनके आवास पर विधानसभा अध्यक्ष से लेकर कई गणमान्य लोग सांत्वना देने पहुंचे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने भी शहीद के परिवार को सांत्वना दी।

CM yogi adityanath father Meet Martyred Major Chitresh father in dehradun photos
मेजर चित्रेश के पिता से मिलने पहुंचे लोग

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हर देशवासी शहीद के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी घटनाओं से लोगों का खून खौल रहा है। देश की अपेक्षा और जरूरत को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा बलों को पूर्ण स्वतंत्रता दे दी है।

CM yogi adityanath father Meet Martyred Major Chitresh father in dehradun photos
मेजर चित्रेश के पिता से मिलने पहुंचे लोग

सांत्वना देने पहुंचे वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि शहीद बेटे ने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि मेजर चित्रेश की शहादत बेकार नहीं जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi adityanath father Meet Martyred Major Chitresh father in dehradun photos
मेजर चित्रेश के पिता से मिलने पहुंचे लोग

राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत भी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने परिवार को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि शहादत का बदला जरूर लेना होगा। उनके साथ महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
CM yogi adityanath father Meet Martyred Major Chitresh father in dehradun photos
मेजर चित्रेश के पिता से मिलने पहुंचे लोग

मसूरी विधायक गणेश जोशी, कपकोट विधायक ललित फर्सवाण, प्रतापनगर विधायक विजय पंवार गुड्डू, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, डिप्टी जीओसी सब एरिया ब्रिगेडियर एचएस जग्गी, भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी और उनकी पत्नी, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा, अखिल गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना, सचिव गजेंद्र भंडारी, भाजपा कार्यकर्ता प्रसन्न लखेड़ा, हिमांशु भी शहीद के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed